राशिफल 4 फरवरी : कुंभ को भाग्य का साथ…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1204

4 फरवरी 2019 का पंचांग

सोमवार, शिशिर ऋतु, कृष्ण पक्ष, माघ मास, तिथि : अमावस्या रात 2:34 बजे तक। फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : श्रवण 5 फरवरी की सुबह 6:02 तक। फिर धनिष्ठा नक्षत्र। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : सुबह 8:29 से 9:51बजे तक। पर्व : मौनी अमावस्या और कुंभ में शाही स्नान।


5 फरवरी का पंचांग
मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ माघ मास शुक्लपक्ष प्रतिपदा-6 फरवरी को सुबह 5:15 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : धनिष्ठा पूरी रात। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:19 से 4:41 बजे तक।


दैनिक राशिफल : 4 फरवरी

मेष : आपकी लंबित योजना के पूर्ण होने का समय आ रहा है। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। बुद्धि और वाणी में प्रखरता आएगी। मामूली तरह की पारिवारिक परेशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें।

वृष : दिन मिश्रित फल देने वाला है। रोजी-रोजगार में अनुकूल समय रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : दिन अच्छा फल देने वाला है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके प्रयास का सुफल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा। प्रियजन से मुलाकात का योग है। धार्मिक स्थल का दर्शन कर सकते हैं।

कर्क : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रहा तो झगड़ा-झंझट में फंसेंगे। हालांकि विवाद में भी जीत आपकी ही होगी। संपत्ति की खरीद का योग बन रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा तथा स्थिति अनुकूल होगी।

सिंह : आपका बुद्धि-कौशल आपकी स्थिति को मजबूत बनाएगा। नौकरी और रोजगार में उन्नति होगी। सुख के साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के स्वास्थ्य से थोड़ी परेशान हो सकती है।

कन्या : परिश्रम ही आपकी ताकत बनेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। आपके कार्य से आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी क्षमता के बल पर विरोधियों पर हावी हो सकेंगे। संतान पक्ष से चिंतित रह सकते हैं।

तुला : प्रियजनों के सहयोग से आपके मनोरथ पूरे होंगे। व्यावसायिक रूप से सफल होने का योग है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है। खान-पान में संयम रखना उचित होगा।

वृश्चिक : दिन अच्छा बीतेगा। मातृपक्ष से मदद का योग है। संपत्ति खरीद की योजना में प्रगति होगी। धनलाभ का रास्ता बनेगा। संतों का साथ मानसिक शांति और शक्ति देगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

धनु : परिवार के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी और रोजगार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर : पैतृक कारोबार में लाभ संभव है। राजनीति के क्षेत्र में विरोधी का प्रभाव बढ़ेगा। आकस्मिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। अत: फिलहाल शांति और सद्भाव बनाए रखना उचित होगा।

कुंभ : आज भाग्य आपके साथ है। थोड़े परिश्रम से भी कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पत्नी का सहयोग उपयोगी होगा। संपत्ति खरीदने की योजना फलीभूत हो सकती है।

मीन : आय के स्रोत बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। खान-पान में संयम रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। धार्मिक स्थल के दर्शन हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here