राशिफल 5 फरवरी : इन राशियों का दिन मंगलमय…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

924

5 फरवरी का पंचांग

मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ माघ मास शुक्लपक्ष प्रतिपदा-6 फरवरी को सुबह 5:15 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : धनिष्ठा पूरी रात। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:19 से 4:41 बजे तक।


6 फरवरी का पंचांग
बुधवार शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया (पूरी रात)। नक्षत्र : धनिष्ठा सुबह 9:09 बजे तक उसके बाद शतभिषा। दिशा शूल : उत्तर। राहुकाल : दिन के 12:35 से 1:57 बजे तक। पर्व : चंद्र दर्शन।


दैनिक राशिफल :5फरवरी

मेष : जिम्मेदारियों को सफलता से निभाएंगे । आय स्त्रोत में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेंगी । पारिवारिक समय अच्छा बितेगा और समस्या का निदान होगी। मांगलिक कार्य अच्छे से संपन्न होंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं, सावधान रहें ।

वृष : लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे, कार्यस्थल पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी अपने से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। मनोरंजक यात्रा का योग है। अधिक व्यय से असंतोष गहराएगा। कटु शब्द बोलने से बचें।

मिथुन : व्यवसाय में सही निर्णय से आय में वृद्धि हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने में नाकामयाब रहेंगे। परिवार में कुछ अशांति रह सकती है । उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे । वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कर्क : कार्यस्थल पर चल रही समस्या से मुक्ति, व्यवसाय में सुधार व सहयोगियों के साथ अच्छा समय बितेगा । जमीन भवन की खरीद-बिक्री हो सकती है । धर्मकर्म के कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी । यात्रा का योग है । यात्रा में सतर्कता बरतें।

सिंह : आय स्रोत बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयास में संबंधी सफलता एवं संत समागम का योग है । राजनैतिक कद में वृद्घि, संतान पक्ष से खुशी प्रदान होगी , यात्रा से लाभ होगा । परिवार में किसी संबंधी से मनमुटाव हो सकता है । कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।

कन्या : व्यवसाय में सुधार के साथ आय में वृद्धि , धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। लंबे समय से चल रहे प्रयास को बल मिलेगा । किसी प्रिय के मिलन से खुशी मिलेगी । मनोरंजन कार्यक्रम का योग बनेगा। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला : तुला राशि वाले लोगों को नौकरी में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य रखें। परिवारजनों का साथ मिलेगा। शिक्षा की दिशा में चल रहे कार्य पूर्ण होंगे। उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। वाहन चलाते वक्त सर्तकता बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक : व्यवसायिक कद बढ़ने से सुख समृद्धि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है। जमीन और भवन से जुड़े मामलों में फायदा मिलने का योग बन रहा है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। सोच समझ कर खर्च करें। अपयश से बचें।

धनु : समस्याओं के समाधान से सुख समृद्धि बढ़ेगी। राजनैतिक सबंधो में सुधार होगा। मनोरंजक योजनाएं सफल हो सकती हैं। आज पैसे खर्च होने का योग बन रहा है, बच के रहें।

मकर : परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक कद बढ़ेगा। लम्बे समय से चल रही समस्याएं दूर होगीं। व्यवसायिक कार्यों में सुधार होगा। कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ : संबधों में मिठास आएगी। समय अच्छा बितेगा। नई योजनाएं बनेंगी व कार्य में विस्तार होगा। आयस्त्रोत बढ़ेगें। संतान खुशी प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान सर्तक रहने की जरूरत है।

मीन : परिवार में समय अच्छा बितेगा। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में अच्छे निर्णय लेने में सक्षम होंगे। समय का मूल्य समझें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here