राशिफल 1 मार्च : वृश्चिक को धन लाभ व धनु को सफलता जानिए क्या कहती है आपकी राशि

200

          1 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : दशमी सुबह 8:39 तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पूर्वा आषाढ़ पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दोपहर 12:10 से 12:56 बजे तक। राहुकाल : पूर्वाह्न 11:07 से दोपहर 12:33 बजे तक।


            2 मार्च का पंचांग

शनवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : एकादशी पूर्वाह्न 11:04 तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : उत्तरा आषाढ़ पूरा दिन और पूरी रात। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दोपहर 11:38 से 12:25 बजे तक। राहुकाल : सुबह 9:09 से 10:35 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती है जिनको आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। नौकरी पेशा लोगों की उन्नति हो सकती है। कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए परिवार वाले आपसे उम्मीद कर सकते हैं निवेश के लिए समय अच्छा हैं परंतु खर्च भी होंगे अपने खर्चों पर काबू रखें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को अनदेखा ना करें। परिवार का कोई सदस्य उदास रह सकता है।

वृष- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा का अगर कोई कार्यक्रम बना रहे हैं तो उसे अभी टाल दें। कुछ जरूरी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। संतान पक्ष पर खर्च करना पड़ सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। किसी पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन- थोड़ी सी मेहनत से भी सफलता मिल जाएगी। दिन अच्छा है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

कर्क- स्थिति आप के अनुरूप रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती है जिन पर सफलतापूर्वक आप कार्य कर लेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। किसी को पैसा देने के बारे में सोच रहे हैं तो कोई भी लेनदेन सोच-समझकर करें। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आज आप महत्वपूर्ण लोगों की संपर्क में आएंगे। जिन योजनाओं के बारे में सोच रहे हैं उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं, समय अच्छा है। स्थितियां थोड़ी परेशान कर सकती हैं पर उनसे घबराएं नही। पुराने विवाद सुलझेंगे। खान-पान को लेकर सतर्कता बरतें। मानसिक तनाव सकता है।

कन्या- दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है अधिकारी आपकी कार्य क्षमता से प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोग आपसे सलाह मशवरा कर सकते हैं। फंसे हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला- दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने विवाद को सुलझाने के लिए नए विचार आपके मन में आएंगे। भूमि व भवन में निवेश कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आएंगे जिससे आपको फायदा होगा। पैसों को लेकर जीवनसाथी की सलाह को अवश्य सुनें। विद्यार्थी वर्ग आज अपना काम टाल सकते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर गंभीर रहें।

वृश्चिक- कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से आय में वृद्धि को लेकर चर्चा हो सकती है। कोई पुराने विवाद का हल निकल सकता है। मित्रों व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दिन अच्छा रहेगा। आप थोड़े संवेदनशील बने रहेंगे, व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग कोई भी कार्य को टालें नहीं। सेहत पर ध्यान दें।

धनु- दिन शुभ है। थोड़ी सी मेहनत से ही सफलता आपके हाथ लग सकती है। व्यवहार में सकारात्मकता व संतुलन बनाकर रखें तो लोग आपसे खुश रहेंगे व आपके बिगड़ते हुए काम बन जायेंगे। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी बोली पर संयम रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। छोटे कारोबारियों को भी लाभ होगा। अगर कहीं पर पैसा निवेश कर रखा है तो अभी उसे निकालने के बारे में न सोचें नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यर्थ हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ जरूरी काम टल सकते हैं। लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देकर खुद को प्रभावित ना करें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- कुछ जरूरी मामले अटक सकते हैं। अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। दूसरों के विवादों में ना बोलें आप भी मतभेद में फंस सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- दिन थोड़ा असंतोष में बीत सकता है। कार्य क्षेत्र में आप को ऐसा लग सकता है कि मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं परंतु धैर्य रखें। पैसों को लेकर योजना बनाकर चलें अन्यथा ज्यादा खर्चा हो सकता है। परिवार में लोग आपसे शिकायत कर सकते हैं उन्हें समय दें। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here