राशिफल 1 मई : जानिये कैसा होगा महीने का पहला दिन होगा धन लाभ या करनी पड़ सकती है और भी ज्यादा मेहनत

228
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                      1 मई का पंचांग

बुधवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी रात के 2:05 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद सुबह 10:53 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 1:56 बजे तक।


                                     2 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी तड़के 3:21 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद दिन 1:03 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:56 से 3:39 बजे तक।



                                         दैनिक पंचांग

 

मेष- पूर्व में किए गए कुछ कामों का फायदा मिल सकता है। किसी भी बात पर शांत होकर विचार करें। सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। किसी भी कार्य को कल पर ना टालें। कुछ जरूरी काम में बाधाएं पड़ सकती है जिससे आप चिंतित भी हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। जीवन साथी भावुक हो सकता है। कारोबार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नई योजनाओं का फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


वृष- दिन अच्छा है हर काम सफलतापूर्वक निपट जाएगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता हाथ लग सकती है। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन की दृष्टि से समय अच्छा है। किसी को कर्जा दिया हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। धन लाभ होने के भी योग हैं। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। कुछ लोगों के साथ फालतू की बहस हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन परेशानी वाला हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन- नौकरी संबंधित मामले सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी सी भी कोशिश आपको आय वृद्धि व पदोन्नति दे सकती है। नौकरी में आज आपको अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगों से विवाद होने के योग हैं। आपके व्यवहार में आक्रामकता रह सकती है। कामकाज में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


कर्क- आप अपने निजी जीवन में कुछ परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। कोई अनजान व्यक्ति आपके काम आ सकता है। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारी कोई खास तरह का काम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव ज्यादा हो सकता है। विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा कोई बात बिगड़ सकती है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। किए गए किसी निवेश का फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।


सिंह- रोजमर्रा के कार्य पूरे करने में आप सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ करीबी लोगों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। लोग आपके सामने अपनी समस्याएं रख सकते हैं। जहां तक हो सके शांत रहने की कोशिश करें। किसी भी बात को लंबा ना खींचे। कर्ज़ लेने से बचें। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। आपका व्यवहार आपके नियंत्रण से बाहर हो सकता है उस पर काबू रखें। पैसों के मामले में कोई विवाद हो सकता है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी मेहनत से भी बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी


कन्या- आपके लिए दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुरानी कुछ परेशानियों का समाधान मिल सकता है। करीबियों कि आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी। विरोधियों पर आप प्रभावी हो सकते हैं। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। कारोबार में भी फायदा हो सकता है। आय वृद्धि होने की योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं।


तुला- आप के अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कई दिन से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। धन की बचत कर सकते हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। जिम्मेदारियों को पूरा करने में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। निवेश से फायदा होने के योग है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियां होने की संभावना है।


वृश्चिक- आपके अंदर किसी चीज को लेकर ज्यादा उत्सुकता आ सकती है। कुछ नई परिस्थितियां आपके सामने आएंगी जो आपकी सोच को नई दिशा देंगी। दिन सामान्य रहेगा। अपने विचारों को लेकर आप स्पष्ट रहेंगे। भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरी तरह से अनुशासित रहें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करेंगे तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से विचारों का टकराव हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल पाएगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें।


धनु- निवेश करने के नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। करीबी दोस्त या बड़े भाई से मदद मिलने के योग हैं। कोई नई योजना पर कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। कोई पुराना काम अटका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार व कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों में संतुलन बिठाने में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। थोड़ी सी झुंझलाहट भी मन में रहेगी। पति-पत्नी के रिश्ते सुधर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। पिता की सेहत परेशान कर सकती है।


मकर- आने अवसरों का फायदा उठाएं। दिन अच्छा रहेगा मीठा बोल कर आप अपने सभी काम पूरे करवा लेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। अपना काम निपटाने के लिए किसी और पर आश्रित ना हों। पैसों के मामले में चिंता बढ़ सकती है। किसी भी बात को बिना समझे नतीजे पर ना पंहुचे। जल्दबाजी में लिया कोई फैसला नुकसानदेह साबित हो सकता है। जीवनसाथी से प्यार व सम्मान मिलेगा। कारोबारियों को सफलता मिल सकती है। भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है।


कुंभ- कोई करीबी व्यक्ति आपका हौसला बढ़ा सकता है। पुराना कोई विवाद सुलझ सकता है। रोजमर्रा के कामों में अगर रुकावट महसूस कर रहे हैं तो उसका भी अंत हो जाएगा। संतान की शिक्षा चिंतित कर सकती है। विवादों में पड़ने से बचें। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य बीतेगा। नौकरीपेशा लोग थोड़े सतर्क रहें। पदोन्नति में रुकावट आ सकती है। सेहत के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है खानपान में सतर्कता बरतें।


मीन- बहुत सारी जिम्मेदारियों को एक साथ हाथ में ना लें कुछ भी पूरा नहीं हो पाएगा। कुछ लोग आपसे निजी मामलों में सलाह ले सकते हैं। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। खर्च बढ़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा कोई पुराना विवाद और उलझ सकता है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत पर ध्यान दें। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here