राशिफल 10 जून : कैसा होगा हफ्ते का पहला दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

221
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               10 जून का पंचांग

सोमवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी 10 जून रात के 10:24 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी दिन के 02:22 बजे तक फिर उत्तर फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:10 बजे से 08:53 बजे तक।


                               11 जून का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : नवमी 08:19 से दशमी। नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी दिन के 01:01 बजे तक उसके बाद हस्त। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 बजे से 12:48 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 03:47 बजे से 05:31 बजे तक।



                                      दैनिक राशिफल 

मेष- कुछ नहीं मामले आपके सामने आ सकते हैं। इमानदारी से हर कार्य को निपटाने की कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है तथा उनके साथ अच्छा समय भी बीतेगा। कोई काम अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। तनाव महसूस हो सकता है।


वृष- कारोबारी नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आप जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज में मन कम लगेगा। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी समय अच्छा नहीं है। किसी और के विवाद में ना पड़ें आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचें।


मिथुन- नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। किसी तरह का सकारात्मक बदलाव आपको अपने जीवन में महसूस हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। धैर्य बनाकर रखें। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझ कर लें नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत के प्रति चिंता बढ़ सकती है।


कर्क- कारोबार में बदलाव करने का मन बन सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जीवन में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। कोई खास काम बिगड़ सकता है। धन हानि होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। पेट के रोग हो सकते हैं ध्यान रखें।


सिंह- सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। भाग्य आपके साथ है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। पैसे कमाने के नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं। फालतू का खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कोई गलती हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। मौसमी रोग हो सकते हैं।


कन्या- यात्रा के योग हैं। कुछ निजी मामले जो आपको परेशान कर रहे थे वह सुलझ जाएंगे। आय वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ समय भी सकता है। सामाजिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। नए लोगों के संपर्क में आने के योग हैं। कारोबारी थोड़ा सावधान रहकर कोई भी कार्य करें। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।


तुला- परिवार से जुड़ी आपकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों के लिहाज से स्थिति और मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। सहयोगियों का भी सहयोग मिल सकता है। कुछ बड़ी योजनाएं आपके मन में आ सकती है उस पर कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पुराने लेन-देन को लेकर किसी तरह के विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों को फायदा थोड़ा कम मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को लगातार मेहनत करने की आवश्यकता है। खानपान में सावधानी बरतें पेट के रोग हो सकते हैं।


वृश्चिक- दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के कुछ मामलों में आप सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश में है तो सफलता मिलेगी। तनाव मुक्त भी होने की योग हैं। कोई व्यक्ति आपको भावनात्मक सहयोग दे सकता है। जीवनसाथी की बातों को अनदेखा ना करें। ज्यादा खर्च करने से बचें। निवेश अभी कुछ दिनों के लिए टाल दें। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में अच्छी नतीजे मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- कार्यक्षेत्र में कुछ नए मौका की आपको मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं जो फायदेमंद सिद्ध होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।


मकर- निवेश के लिहाज से दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है। रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाएं साझा करें। विद्यार्थी वर्ग को बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है।


कुंभ- कुछ ऐसी परिस्थितियां आपके सामने आ सकती है जो फिलहाल आपको परेशान कर सकती है परंतु भविष्य में फायदा देंगी। व्यस्तता में दिन बीतेगा। किसी कार्य को लेकर बहुत ज्यादा उतावले ना हों। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कारोबारी थोड़ा संभलकर कोई कार्य करें। नौकरी पेशा लोगों के कोई काम अधूरे रह सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। विद्यार्थी का पूरा दिन पढ़ाई में निकलेगा। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- आपके मित्र जिनसे मदद की अपेक्षा कर रहे हैं मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक कार्य निपटाने में आप सफल रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम पूरी ईमानदारी से करें। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आप की आलोचना भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन हानि होने के योग हैं। निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here