राशिफल 10 मई : धन लाभ, पदोन्नत्ति या यात्रा जानिये क्या कहती है आपकी राशि

228
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                            10 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : षष्ठी रात 9:41 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : पुनर्वसु दिन के 3:18 बजे तक फिर पुष्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:38 से 12:18 बजे तक।


                                           11 मई का पंचांग

शनिवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : सप्तमी रात 7:44 बजे तक फिर अष्टमी। नक्षत्र : पुष्य दिन के 1:14 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 8:57 से 10:38 बजे तक।



                                                        दैनिक पंचांग

 

मेष- कार्य करने की क्षमता बढ़ सकती है। सभी कार्य पूरे होने के योग हैं। संपत्ति के मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी से कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसका भी हल निकल सकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। नए काम शुरू होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत के मामले में सतर्कता बरतें


वृष- किसी पुरानी योजना की नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ सकती है। नए रोजगार की तलाश में है तो लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें। कोई नया काम करने के बारे में सोच रहे हैं जिस में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण फैसला ना लें। कारोबारियों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को कोई खास सफलता नहीं मिल पाएगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


मिथुन- दिन शुभ है। रोजमर्रा के कार्य पूरे करने में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी बल्कि फायदा होगा। धैर्य और विश्वास बना कर रखें। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जिनसे आपको मदद मिलेगी। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। पैसों को लेकर किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें।


कर्क- कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पहले किए गए कामों का फायदा मिल सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबारी किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। किसी खास काम के लिए आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- धन लाभ के योग हैं। नई नौकरी के भी योग हैं। पदोन्नति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है थोड़ी सी कोशिश से भी आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। यात्राएं होने के योग हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। मन में कोई समस्या या परेशानी है तो उसे अपने तक रखें। मीठा बोलें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या- आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। सोचे हुए सभी काम निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। अचानक कोई नई योजना आपके मन में आ सकती है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें व उसकी तरफ ही प्रयासरत रहें। कुछ खास दोस्तों का व्यवहार आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- नौकरी और कारोबार में माहौल अच्छा रहेगा। कामकाज में भी मन लगेगा। उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। मन में नई योजनाओं को लेकर कुछ बदलाव आ सकते हैं जो अच्छे साबित होंगे। धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। दिन अच्छा है। कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं जिनका फायदा उठाने के लिए आपको तैयार रहना होगा। व्यवहार को संयमित रखें। आक्रामकता को खुद पर हावी ना होने दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।


वृश्चिक- शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के सामने नए अवसर आ सकते हैं तथा आप लोगों को नए अनुभव भी हो सकते हैं। झुंझलाहट रहेगी। धन हानि भी हो सकती है।सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में असुविधा हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक कोई अहम फैसला लेने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।


धनु- नौकरी या कारोबार में चल रही रुकावट खत्म हो सकती है। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के कार्यों से धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने के बारे में सोच सकते हैं। आप की महत्वपूर्ण परेशानियां खत्म हो जायेंगी। संतान पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझ सकते हैं। आप अपने विनम्र व्यवहार से कई मामले सुलझा लेंगे। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। झुंझलाहट आप के स्वभाव में ज्यादा रहेगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- नौकरीपेशा व कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य के साथ अपनी सारी समस्याओं को एक-एक कर सुलझाएं। यात्रा में सावधानी बरतें। मन में कुछ उलझे हुए मामलों को लेकर उथल-पुथल हो सकती है। विरोधियों से ना उलझें। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ- रुके हुए सभी कार्य निपट सकते हैं। आप की अधिकतर योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म होने के योग हैं। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने के योग हैं। समस्याएं निपट सकती हैं। बात करते वक्त सावधानी बरतें। सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। पदोन्नति के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- रचनात्मक कार्यों में आप का मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में हर समस्या पर सावधानी से काम लें। जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। कोई नया काम शुरू ना करें। कारोबार में कुछ नया करने की चाह में आप खुद के लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। भोजन में सतर्कता बरतें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here