राशिफल 14 जुलाई : कैसा रहेगा हफ्ते का आखिरी दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

5127
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

                           14 जुलाई का पंचांग

रविवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : त्रयोदशी 15 जुलाई रात के 12:55 बजे तक उसके बाद चतुर्दशी। नक्षत्र : ज्येष्ठ शाम के 05:27 बजे तक उसके बाद मूल। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:35 बजे से 07:17 बजे तक।


                            15 जुलाई का पंचांग

सोमवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्दशी 16 जुलाई रात के 01:48 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा। नक्षत्र : मूल शाम के 06:53 बजे तक पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 से 12:54 बजे तक। राहुकाल : शाम के 07:20 बजे से 09:02 बजे तक।



                                  दैनिक राशिफल

मेष- आप अपनी समझदारी से कोई महत्वपूर्ण काम निपटा लेंगे। किसी भी काम को करते समय खुद पर धैर्य रखें। कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। छोटी मोटी यात्रा होने के योग हैं। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार की चिंता रह सकती है। किसी से बहस में ना उलझें विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृष- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आय वृद्धि होने के योग हैं। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। कुछ मामलों को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- पैसों की स्थिति पर गंभीर होने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की मदद से कोई अधूरा कार्य पूरा हो जाएगा। मानसिक संतुलन बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा कम बोलें अन्यथा विवाद हो सकता है। फालतू की भागदौड़ भी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।


कर्क- कारोबारियों की आमदनी बढ़ने के योग हैं। कुछ बड़े कामों की योजना बन सकती है। दिन अधिक मेहनत वाला हो सकता है। परेशानियां सुलझ जाएंगी। अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। अपनी बात कहने में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग थोड़े तनाव में हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह- रोजमर्रा के कामकाज समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग से तालमेल बनाकर रखें इससे आपको ही फायदा होगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश के मामले में किसी भी तरह का जोखिम ना लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।


कन्या- किसी महत्वपूर्ण मामले में परिवार के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। महत्वपूर्ण यात्रा जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी हो सकती है। रोजमर्रा के कामकाज पर ध्यान दें। घर परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- पैसों के मामले और उलझ सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लेन-देन का मामला निपट जाएगा। धन लाभ के योग हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा आपको हो सकता है। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं खुद को उससे प्रभावित ना होने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें।


वृश्चिक- अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को साथ वालों की मदद मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य को टालें नहीं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। निवेश के मामले में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव हो सकता है।


धनु- किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह से जांच लें। किसी भी काम को एकाग्रता से करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भौतिक सुख साधनों की खरीदारी हो सकती है। पहले किए गए किसी काम में सफलता मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट के योग है। पैसों से जुड़े मामले पर किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


मकर- आय वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। काम का बोझ खत्म हो सकता है। कारोबारियों का काम संतोषजनक रहेगा। कोई बड़ा कार्य अभी हाथ में ना लें। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए मेहनत ज्यादा रहेगी परंतु दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।


कुंभ- कारोबारियों के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख -साधनों का सामान खरीद सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यवहारिक ज्यादा रहें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा आक्रामक होने से बचें। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आग आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कुछ कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे परेशानियां कम होंगी। फालतू खर्च हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here