राशिफल 14 जून : कैसा होगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

152
Horoscope

                            14 जून का पंचांग

शुक्रवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वादश दिन के 3:30 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : स्वाति सुबह के 10:18 बजे तक उसके बाद विशाखा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:53 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 10:37 बजे से 12:21 बजे तक।


                            15 जून का पंचांग

शनिवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : त्रयोदशी दिन के 02:33 बजे तक । नक्षत्र : अनुराधा 16 जून सुबह के 04:03 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:54 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:54 बजे से 10:38 बजे तक।



                                    दैनिक पंचांग

मेष- जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपकी मेहनत के हिसाब से ही नतीजे मिलेंगे। ऊर्जा का संचार रहेगा। खरीदारी करने का मन बना सकते हैं। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कोई विवाद चल रहा है तो वह भी निपट जाएगा। यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। थकान महसूस हो सकती हो।


वृष- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आय वृद्धि या पदोन्नति के योग हैं। कोई निवेश कर रखा है तो उसका फायदा भी हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कुछ मामलों में फायदा होगा। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका दिन उसमें बीत सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से बच कर रहें।


मिथुन- दूर स्थान पर रहने वाले किसी संबंधी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद होगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कुछ खास काम में कोई गलती हो सकती है। फालतू की चीजों में अपना समय न व्यर्थ करें। जीवनसाथी से सहयोग और धन लाभ हो सकता है। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को कम में भी सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी ।


कर्क- कुछ पुरानी परिस्थितियों जो आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर रही थी उनमें बदलाव हो सकता है। जीवन बहुत सामान्य रहेगा। कामकाज का दबाव भी बहुत ज्यादा नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है परंतु अंत में सब ठीक हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियां थोड़ा परेशान कर सकती है।


सिंह- किसी काम के पीछे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों का सही उपयोग करें। परिवार में कोई कठिन स्थिति को सामान्य करने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। दोस्तों से मदद मिल जाएगी। कुछ बातों को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे करने में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा पेट के रोग हो सकते हैं।


कन्या- दिन शुभ है। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सकारात्मकता अपने व्यवहार में बनाकर रखें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कर्ज़ का लेनदेन करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के रुके हुए काम आपके सहयोग से पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। फंसा हुआ पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। व्यस्तता बनी रहेगी। आय वृद्धि के नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले खत्म हो सकते हैं। किसी दोस्त के साथ कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव बन सकता है। विद्यार्थियों वर्ग थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- शांत रहेंगे तो हर तरह की मदद मिल जाएगी। यात्रा को कोई कार्यक्रम अगर बना हुआ है तो उसमें बदलाव हो सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। आर्थिक फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में ही सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।


धनु- दिन शुभ है। जो भी नए अवसर मिलेंगे उनका चतुराई से उपयोग करें। किसी योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छी तरह से विचार कर लें। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। कारोबारियों को सफलता मिल सकती है। कामकाज में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है।


मकर- दोस्तों की अपेक्षित मदद मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त हो जाएगा। जमीन-जायदाद के मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपसे अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं। यात्रा का कोई कार्यक्रम है तो टल सकता है। किसी खास काम में देरी हो सकती है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। धन लाभ के योग हैं पर साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। साझेदारों का साथ मिलेगा। आय वृध्दि होने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामले महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।


मीन- अधिकारियों से लंबी बातचीत हो सकती है। कुछ सकारात्मक अवसरों के लिए तैयार रहें। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कामकाज का फायदा नहीं मिल पाएगा। कामकाज में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोग कामकाज का दबाव ज्यादा होने के कारण परेशान हो सकते हैं। पैसा निवेश करते समय सावधानी रखें। खानपान संबंधी रोग हो सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here