राशिफल 18 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

3611
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                        18 जुलाई का पंचांग

बृहस्पतिवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया पूर्ण रात्रि तक। नक्षत्र : श्रावण जुलाई 19 रात के 01:35 बजे तक, उसके बाद धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : दिन के के 02:09 बजे से 03:51 बजे तक।


                        19 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया सुबह के 06:55 बजे तक उसके बाद तृतीया। नक्षत्र : धनिष्ठा सुबह के 04:26 बजे तक जुलाई 20 तक उसके बाद शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के के 10:45 बजे से 12:27 बजे तक।



                             दैनिक राशिफल

मेष- कारोबार में आगे बढ़ने की कोशिश सफल हो सकती है। कामकाज में फायदा होने के योग हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कोई पुराना मामला सुलझाना चाहते हैं तो सीधी बात करें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास ना करें आप खुद भी उलझ सकते हैं। निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।


वृष- तनाव रह सकता है। कारोबारियों की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कामकाज पर पूरा ध्यान रखें। आपके व्यवहार में उत्साह बना रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य टालें नहीं। दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन- किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है तथा मुलाकात आपके लिए फायदेमंद भी हो सकती है। निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप सकारात्मक बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


कर्क- नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। आप के कामकाज की तारीफ हो सकती है। रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पैसों को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच लें। कारोबारियों को साझेदारी के कार्य में फायदा होने के योग हैं। पारिवारिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।


सिंह- कारोबारिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पैसों को लेकर चली आ रही समस्या भी खत्म हो जाएगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। खुद पर भरोसा रखें। फालतू के विवादों से बचकर रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नौकरीपेशा व कारोबारियों को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं सोच समझ कर लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।


कन्या- कोई खास काम होने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम पूरी मेहनत से करें सफलता अवश्य मिलेगी। पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं तथा दबाव बनाने का प्रयास भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत करने का प्रयास करें। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। निवेश के मौके आपको मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का समय ठीक है। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- कारोबारिक संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। नई योजनाएं भी बन सकती हैं। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान को समय देने की आवश्यकता है। कोई पुराने मामले की वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से मानसिक तनाव कम हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब हो सकती हैं।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पूर्व में की गई कोई मेहनत का नतीजा आप को प्रसन्न कर सकता है। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों पर गंभीरता से ध्यान दें। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग फालतू की चीजों में समय व्यर्थ न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें।


धनु- कार्यक्षेत्र में किसी से भी एकदम सीधी बात करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आसपास के लोगों से मदद मिल जाएगी। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। काम का दबाव बढ़ सकता है। कोई भी बड़े काम की जिम्मेदारी लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विद्यार्थी के लिए समय अनुकूल है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- पैसों के मामले में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिल जाएगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कुंभ- कोई भी कार्य एक योजना के साथ करें। निवेश के बारे में सोच सकते हैं समय अच्छा है। आप जिस चीज के लिए भी प्रयास करेंगे उसमें काफी हद तक सफल रह सकते हैं। लेन-देन के मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कारोबार में विरोधी परेशानियां उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।


मीन- आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए कुछ फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। रुकावट के बावजूद अब जो भी काम करेंगे उसमें सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here