राशिफल 19 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

1647

                          19 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया सुबह के 06:55 बजे तक। उसके बाद तृतीया। नक्षत्र : धनिष्ठा सुबह के 04:26 बजे तक जुलाई 20 तक उसके बाद शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के के 10:45 बजे से 12:27 बजे तक।


                            20 जुलाई का पंचांग

शनिवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि – तृतीया सुबह के 09:14 बजे तक चतुर्थी। नक्षत्र : शतभिषा पूर्ण रात्रि तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 09:03 बजे तक से 10:45 बजे तक।



                                  दैनिक राशिफल

मेष- निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह अवश्य ले लें। स्थिति के अनुसार ही कोई कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। कोई भी कार्य सावधानी से करें। भौतिक सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बात से सहमत रहेंगे तथा आपकी स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कारोबारी अपने कार्य को बढ़ाने के बारे में अभी ना सोचें नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन औसत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। नए कामों की योजना बन सकती है जिसकी वजह से मेहनत भी ज्यादा होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए संबंध बना सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझ सकते हैं। कोई काम अगर रुका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें किसी के साथ विवाद हो सकता है। कर्ज़ का देन लेन करना पड़ सकता है। कारोबारी किसी भी तरह का जोखिम ना लें नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। सेहत ठीक रहेगी।


मिथुन- समय अच्छा है एक साथ कई क्षेत्रों में आप सक्रिय रह सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए जीवन में कुछ अहम बदलाव करने पड़ेंगे। यात्रा के योग हैं। धन लाभ भी हो सकता है। मन की बात लोगों के सामने रखने में समस्या महसूस कर सकते हैं। अपनी बात सोच समझ कर दूसरों के सामने रखें। विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- कारोबारियों को कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है जो उनके लिए सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। कुछ फालतू का खर्चा हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं परेशानी उठानी पड़ सकती है। नौकरी या कारोबार को लेकर आपकी उलझन बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- मेहनत और बुद्धिमानी से आप अपने सभी कार्य पूरे कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल बन सकता है। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी समझदारी से निपटा लेंगे। ज्यादा सोच विचार में समय ना गवाएं। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। फालतू का विवाद होने की संभावना है। धन हानि होने के योग हैं। किसी खास कार्य की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।


कन्या- कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। उलझी हुई परिस्थितियों का आप आसानी से कोई समाधान निकाल लेंगे। अपने हर काम में आपको सफलता मिल सकती है। भूमि भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कोई जल्दबाजी ना दिखाएं नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसमी रोग हो सकता है सावधान रहें।


तुला- दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। ज्यादातर परेशानियां खत्म हो जायेंगी। अधूरा कोई कार्य भी आप पूरा कर लेंगे। किसी बड़े का सहयोग मिल सकता है। किसी कार्य को टालेंगे तो नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से छोटा-मोटा विवाद होने के योग हैं। कारोबारियों का कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उनका पक्ष मजबूत हो सकता है। विद्यार्थियों को अपेक्षा से कम परिणाम मिलने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसे पूरा कर लेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए और बड़े मौके खुद को साबित करने के लिए आपको मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का समय भी मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कारोबारियों को लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में पूरा दिन निकल सकता है। कोई व्यक्ति अगर सलाह दें तो उसे अवश्य सुनें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो उनके लिए हितकारी होंगी। सोचे हुए कुछ कार्य पूरे ना होने से परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू ना करें। एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। कारोबार में कोई बहुत बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के सभी कार्य आप समय पर पूरे कर लेंगे। सोच समझ कर फैसला लेंगे तो वह फायदेमंद होगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखें। कारोबारी कोई भी नया कार्य सोच समझ कर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


कुंभ- नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं जो कामकाज में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अपनी योजनाओं को ज्यादा किसी के साथ ना बांटें। धन हानि होने के योग हैं। करीबी रिश्तों के क्षेत्र में परेशानी बढ़ सकती है। कारोबारी नए सौदे करने से बचें। पैसा फंस सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। दिन अच्छा साबित होगा। खानपान में सतर्कता बरतें पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


मीन- धन लाभ होने के योग हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कार्य आप आसानी से निपटा लेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। थोड़ी सी कोशिश से हर समस्या सुलझ जाएगी। किसी भी खास काम में जल्दबाजी ना दिखाएं नुकसान हो सकता है। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी से छोटा-मोटा विवाद होने के योग हैं जिस वजह से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here