राशिफल 19 फरवरी: सेहत, पैसा या नौकरी….. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

198

       19 फरवरी का पंचांग

सोमवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष। तिथि : चतुर्दशी (त्रियोदशी का क्षय होने के कारण) रात के 1:11 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : पुष्य दिन के 2:02 बजे तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : सुबह 8:25 से 9:48 बजे तक।


        20 फरवरी का पंचांग

मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष। तिथि : पूर्णिमा रात 9:23 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : अश्लेषा दिन के 11:03 बजे तक फिर मघा। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:23 से 4:46 बजे तक।


           दैनिक राशिफल 

मेष- दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। खर्च पर संयम रखें। सेहत में सुधार रहेगा। नए कार्य की शुरुआत न करें। कर्ज लेन-देन व निवेश से बचें।

वृष- कोई शुभ समाचार मिलने से खुश रहेंगे। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। आर्थिक लाभ हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी स्थिति की वजह से चिंतित हो सकते हैं। अधिकारियों की तरफ से दवाब बन सकता है।

मिथुन- कोई अधूरा कार्य पूरा कर सकते हैं। नई चुनौतियों से घबराएं नहीं, उनका फायदा उठाएं। यश में वृद्धि होगी। सेहत की तरफ ध्यान दें। धनहानि हो सकती है। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। मन में संदेह उत्पन हो सकता है। कुछ नया करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। बड़े फैसले न लें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कर्क- परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। महत्वाकांक्षाओं को खुद पर हावी ना होने दें। कारोबार में कोई नई योजना बना सकते हैं। यश में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। निर्णय सोच समझकर लें।

सिंह- नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। पैसों की बचत करें। कारोबारिक यात्रा हो सकती है। विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर काम का दवाब बना रहेगा। अपव्यय न करें। निजी संबंधों में चुनौतियां सामने आएंगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कन्या- लंबे समय से चल रहे प्रयास का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में भी माहौल आपके अनुरूप रहेगा। कारोबारिक फायदे हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। व्यापारियों के लिए लिए चुनौतीपूर्ण वक्त हो सकता है।

तुला- कार्य क्षेत्र में कार्य करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। दोस्तों,परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है। कार्य क्षेत्र में रूकावट उत्पन्न हो सकती है। पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक- जिम्मेदारियों बढ़ेंगी साथ ही आय स्रोत के भी नए मार्ग खुलेंगे। करीबी का पूर्ण सहयोग रहेगा। फैसले सोच-समझकर लें। लापरवाही न बरतें,नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें,सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी का प्रभाव रहेगा, परेशान न हो ।

धनु- महत्वकाक्षाओं को खुद पर हावी न होने दें। अधिकारियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। संपत्ति की खरीदारी में सावधानी बरतें। फंसे हुए कार्यों में परेशानी हो सकती है। रिश्तों में समझदारी से मामला सुलझाएं।

मकर- फंसे हुए आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में दिक्कत हो सकती है। कार्य का दवाब बढ़ सकता है, जिस वजह से व्यस्तता बढ़ सकती है धैर्य और संयम से रहें। साझेदारी के मामले बिगड़ सकते हैं। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें।

कुंभ- निवेश कर सकते हैं, फायदे के योग हैं। प्रयास करें, स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। विरोधी रूकावट उत्पन्न कर सकते हैं। कर्ज लेन-देन से बचें। विवादों में ना ना उलझें। कारोबारिक फैसले सोच-समझकर कर लें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन- आत्मविश्वास से भरपूर रहें। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी पर ज्यादा निर्भर न हो। सेहत के प्रति सचेत रहें। दिन व्यस्तता में बितेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां कम हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here