राशिफल 19 मई : मेष, कन्या व धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ…, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

210
ग्यारह अप्रैल 2022 राशिफल
ग्यारह अप्रैल 2022 का राशिफल

                           19 मई का पंचांग

रविवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा रात 1:43 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : अनुराधा रात 2:08 बजे तक फिर ज्येष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:22 से 7:03 बजे तक।


                             20 मई का पंचांग

सोमवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया रात 1:21 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : ज्येष्ठा रात 2:39 बजे तक फिर मूलि। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:14 से 8:55 बजे तक।



                                        दैनिक राशिफल

मेष – कारोबारियों के हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। रोजमर्रा के सभी काम निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई कार्य समय पर पूरा करने के लिए पुरस्कृत किए जा सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। विरोधी परेशानी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ मामलों में आपकी उलझन बढ़ सकती है। कुछ अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए व्यापारिक संबंध बनने के योग हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार कम परिणाम मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- काम करते समय अपनी तरफ से पूरी ईमानदारी बरतें। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। किसी तनावपूर्ण रिश्ते को अब सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अचानक मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस होने की योग है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जरूरी कामों में जल्दबाजी ना दिखाएं काम उलझ सकता है। कुछ काम दबाव में करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी को उधार ना दें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव रहेगा।


मिथुन- भाइयों और दोस्तों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। घर परिवार के माहौल में आप अचानक कोई बदलाव महसूस कर सकते हैं। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके सामने आ सकती है परंतु खुद को विनम्र बनाकर रखें। रोजमर्रा के सभी काम निपट जाएंगे। संतान पक्ष से कोई परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबार में अचानक से कोई बड़ी योजना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग पर पढ़ाई का दबाव रहेगा। मन भटकेगा परंतु एकाग्र रहने की कोशिश करें। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।


कर्क- आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। घर-परिवार को समय देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में दूसरों के विवाद में पड़कर आप उसका निपटारा कर सकते हैं। सोच सकारात्मक बनी रहेगी। किसी मामले में जल्दबाजी ना दिखाएं नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है परंतु आप उसे जल्दी निपटा लेंगे। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- कोई खास काम पूरा हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा। किसी से कर्जा ले रखा है तो वह चुका दें। पैसों का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कारोबार में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। दोस्तों की मदद नहीं मिलने से कुछ खास कार्य अधूरे रह सकते हैं। आप संवेदनशील बने रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।


कन्या- कारोबारियों को पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ अच्छे बदलाव होने की भी संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ कुछ खास बातचीत हो सकती है। अपने सारे उलझे हुए मामले सुलझाने में आप सफल रहेंगे। एक से ज्यादा काम में हाथ ना डालें। जीवनसाथी पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। पुराने लोग परेशान कर सकते हैं।


तुला- पैसों को लेकर दबाव थोड़ा कम हो जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। कामकाज को लेकर थोड़े सतर्क रहें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- अधिकारियों से मुलाकात होने के योग हैं। कामकाज को लेकर दिमाग में नए विचार आ सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होंगे। साहित्य की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। सकारात्मकता बनाए रखें। किसी खास कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। सेहत के लिहाज से संभल कर रहें।


धनु- भाग्य आपके साथ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की बचत हो सकती है। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो कर दें समय अच्छा है। आपके सभी काम निपट जाएंगे। कुछ खास मामलों में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें कहें अच्छा लगेगा। कारोबारियों को साझेदारी का सहयोग मिल सकता है। रुके हुए काम जिससे पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खान-पान पर ध्यान रखें। पेट के रोग हो सकते हैं।


मकर- नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आय वृद्धि होने के भी योग हैं। पुराने किसी निवेश का फायदा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। सही योजनाएं बनाकर उस दिशा में आगे बढ़ें फायदा होगा। आपका काम निपटाने में आसपास के लोग मदद कर सकते हैं। कठोर भाषा का प्रयोग ना करें। वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा तनाव रह सकता है। छोटी-मोटी बीमारियों परेशान कर सकती हैं।


कुंभ- आपका पूरा ध्यान पैसों के मामलों पर रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। संपत्ति से जुड़े कुछ मामले उलझ सकते हैं। धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई जोखिम भरा कार्य करने से बचें। परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। सेहत में सुधार होने के योग हैं।


मीन- जीवन साथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। कुछ उलझे हुए रिश्तों को आप सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। फालतू चीजों के ऊपर समय खराब हो सकता है। कोई नया काम शुरू ना करें। पैसे उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को अपेक्षित मदद मिल जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here