20 फरवरी का पंचांग
बुधवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : प्रतिपदा शाम 5:36 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : मघा सुबह 8:00 बजे तक। फिर पूर्व फाल्गुन 21 फरवरी की सुबह 5:04 बजे तक। शुभ मुहूर्त (अमृतकाल) : दिन के 11:27 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 13:35 से 1:59 बजे तक।
21 फरवरी का पंचांग
बृहस्पतिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 2.02 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : उत्तर फाल्गुन रात के 2:27 बजे तक। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:59 से 3:23 बजे तक।
दैनिक राशिफल
मेष- आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, उन्हें पहचाने और लाभ उठाएं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर पूरा सहयोग मिलेगा, मन लगाकर कार्य करें, फायदा होगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। बर्ताव को नरम रखें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।
वृष- प्राॅपर्टी के मामले में धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने बुद्धिकौशल को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। धैर्य के साथ कार्य करें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
मिथुन- आर्थिक लाभ हो सकता है। दिन अच्छा बितेगा। योजनानुसार कार्य निपटेंगे, जिससे फायदा हो सकता है। रुके हुए कार्य निपटाने में सफल होंगे। खर्च हो सकता है। मन अशांत रह सकता है। घर-परिवार में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
कर्क- जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। सोच-विचार कर पैसा लगाएं। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। नौकरीपेशा लोग कुछ परेशान हो सकते हैं। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। अतीत में हुई कुछ गलतियों का दुष्परिणाम झेल सकते हैं। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।
सिंह- कहीं से अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी ऐसी योजना पर कार्य करेंगे, जिससे आपको बहुत फायदा मिल सकता है। पहले के विवादों का हल निकालने में सक्षम होंगे। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे।
कन्या- धन लाभ हो सकते हैं। काम के दवाब के चलते रुके हुए कार्य आज निपट सकते हैं। दिन अच्छा बितेगा। निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कार्य से जुड़े लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कर्ज का लेन-देन न करें। थकान महसूस होगी।
तुला- सितारों की स्थिति अच्छी है। कारोबार में नई पहल कर सकते हैं। राजनैतिक और सामाजिक कद बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। फंसे हुए कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं। जमीन-जायदाद का कार्य आज निपट सकता है।
वृश्चिक- जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापारिक सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। किसी परेशानी का हल निकालने में कामयाब होंगे। पारिवारिक मामले में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब बढ़ सकता है।
धनु- दिन अनुकूल है। फंसे हुए पैसे की कहीं से प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। उलझे हुए मामले आज निपट सकते हैं। बुद्धि और विवेक से कार्य लें। कार्यपेशा लोग विरोधियों से सावधान रहें। कार्य का दवाब बढ़ सकता है। सेहत के प्रति सतर्कता बरतें।
मकर- दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी मित्र या भाई से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। कारोबार में लिए गए फैसले सही साबित होंगे। कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- कोई अच्छा समाचार मिलने से मन में उत्साह रहेगा। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यश की प्राप्ति हो सकती है। यश की प्राप्ति होगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। दिन परिश्रम में बितेगा और उसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिलेगा। आलोचना न करें। सेहत का ध्यान रखें।
मीन- सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल होंगी। कारोबार में बदलाव करने का सोच सकते हैं। बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा। मानसिक अस्थिरता से घिर सकते हैं। अधिकारियों का साथ मिलेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।