राशिफल 22 अप्रैल : कैसा होगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि

194

         22 अप्रैल का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : तृतीया दिन के 11:25 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : अनुराधा शाम 4:46 बजे तक फिर ज्येष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 से 12:45 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:29 से 9:06 बजे तक।


         23 अप्रैल का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी दिन के 11:04 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : ज्येष्ठा शाम 5:17 बजे तक फिर मूल। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:33 से 5:10 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष : अहम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। धर्म कार्य में सहयोग रहेगा। यात्रा में सफलता में मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकेगी। रुके धन के लाभ का योग बनेगा। न्यायिक कार्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृष : नजदीकी लोगों से वैचारिक मतभेद संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सफलता मिलेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बाधा आ सकती है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें और जो भी कार्य मिले ईमानदारी से करें। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी का क्रम बनेगा। संबंधों में सुधार का योग है जिसका फायदा भविष्य में भी मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। नए व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कर्क : बुद्धि-विवेक से आय के स्रोत का विकास होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी। नौकरी पेशे वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान एवं वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

सिंह : रुके धन की प्राप्ति का योग है।सहयोगियों से से सहयोग और अच्छी संगति का सार्थक फल मिलेगा। अनुभव एवं सहयोग के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या : संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार से चिंता होगी। संतान के कार्य से लाभ एवं यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें। त्वरित निर्णय से कार्यसिद्धि का योग है।कारोबार में सुधार और राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला : विवाद से मुक्ति मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार का क्रम बनेगा। क्रोध और अपव्यय से दूर रहें। संतान से खुशी का योग है। व्यावसायिक प्रगति के कार्य की सार्थक योजना बनेगी। बुद्धि और विचार में बदलाव से परिवार में सुख-शांति का योग है।

वृश्चिक : वाहन क्रय की योजना बनेगी। संतान के क्रियाकलाप से परेशानी हो सकती है। अतः उसकी ओर से सतर्क रहें। लगातार प्रयास से शैक्षणिक कार्यों में सफलता और व्यावसायिक विकास का क्रम बनेगा। घरेलू समस्या के समाधान के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी।

धनु : समस्याएं बढ़ेंगी लेकिन उसे शांति से सुलझाने की कोशिश भी सार्थक होगी। पुरुषार्थ से व्यावसायिक बाधा दूर होगी। अर्थ लाभ का योग बनेगा। परिचय क्षेत्र में वृद्धि के साथ राजनीतिक विकास एवं विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा।

मकर : स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। विरोधी से अशांत रह सकते हैं। अतः दोनों के प्रति सजग रहें। न्याय प्राप्ति के लिए प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा कार्य में सफलता व परिश्रम के अनुरूप फल मिलेगा।

कुंभ : विरोधी पक्ष दबाव में आएगा और आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपयश से बचें। जनसेवा से राजनीतिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में प्रगति का क्रम बनेगा। समस्याओं के समाधान का योग है लेकिन परिजन से असंतुष्ट रहेंगे।

मीन : लंबे समय से रुके धन के मिलने का योग है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। नौकरी के पेशे में उन्नत्ति और वित्तीय बाधा दूर होगी। स्थान परिवर्तन के लिए सार्थक प्रयास होंगे। उससे फायदा मिलेगा। व्यवसाय में प्रतिद्विद्वियों से बाधा आ सकती है।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here