राशिफल 23 अप्रैल : कैसी है चाल आपके सितारों की, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

128
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

       23 अप्रैल का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी दिन के 11:04 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : ज्येष्ठा शाम 5:17 बजे तक फिर मूल। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:53 से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:33 से 5:10 बजे तक।


        24 अप्रैल का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : पंचमी दिन के 11:32 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : मूल शाम 6:36 बजे तक फिर पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 11:35 से 1:10 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कारोबार में दिन सामान्य रहेगा। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं व आप को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश में है सतर्क रहें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। अगर किसी से आर्थिक सहायता की अपेक्षा कर रहे हैं तो वह भी मिल जाएगी। किसी प्रिय का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिस वजह से दिन थोड़ा व्यस्तता में बीतेगा।

वृष- दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। पैसों की वजह से कुछ करीबी लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं व पैसों की समस्या भी बढ़ सकती है। घरेलू परेशानियों के चक्कर में आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन- विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। आसपास के लोग आप की कार्य क्षमता से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं की वजह से प्रसिद्धि भी मिल सकती है। कोई भी काम आपको संयम के साथ करने की जरूरत है तभी वह अच्छे से निपट पाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क- आज आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। दूसरों के विवादों में जबरदस्ती ना घुसें वह ना ही बिन मांगे किसी को सलाह दें आप को नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाएं बिना कहे ही समझ जाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह- विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम करने की जरूरत है। अगर किसी नई योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ खास लोगों की सलाह व मदद अवश्य लें। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी के कारोबार कर रहे लोगों को फायदा होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कन्या- कुछ नए व महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में दिन ठीक रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष की तरफ से परेशानी का अंत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगे जो आपको खुद को साबित करने का एक मौका देंगी।

तुला- कुछ संवेदनशील मुद्दों पर निर्णय लेना पड़ सकता है सोच समझ कर लें आप के निर्णय का आपके जीवन पर आगे जाकर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। बात करने के लिए सिम में मधुरता लेकर आएंगे तो आपके कई काम बन जायेंगे। पेट की समस्या हो सकती है खानपान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- कार्य क्षेत्र में चल रहे विवादों का अंत होगा व कई महत्वपूर्ण बातें भी आपको पता लग सकती हैं। पैसे से जुड़े मामले में किसी के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। कारोबारियों को छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है।

धनु- शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा हो सकता है आपके कुछ काम पूरे करने में समस्या महसूस हो। घर या वाहन की खरीद- बिक्री में नुकसान उठाना पड़ सकता है सतर्क रहें। पिता की सेहत खराब हो सकती है जिसकी वजह से आप चिंतित रहेंगे। कामकाज का दबाव ज्यादा नहीं रहेगा।

मकर- कारोबार में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। घर परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है जिसकी वजह से रिश्तेदारों से मिलना जुलना होगा व प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कामकाज समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो जीवन साथी से बातचीत कर के ही करें। घर खरीदने के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों को फायदा हो सकता है। अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा ना करें। कुछ बातों को खुद तक रखना सीखें। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने का समय मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- संतान पक्ष के लिए कुछ सख्त निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं झिझके नहीं आपके लिए गए निर्णय उनके लिए एकदम सही साबित होंगे। कामकाज में दिन सामान्य रहेगा हालांकि आप मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here