राशिफल 22 फरवरी : किस योग से हो रही है दिन की शुरुआत……. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

203

          22 फरवरी का पंचांग

शुक्रवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : तृतीया सुबह 10:50 तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : हस्त रात 12:18 बजे तक फिर चित्रा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:12 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:11 से 12:35 बजे तक।


         23 फरवरी का पंचांग

शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : चतुर्थी सुबह 8:11 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : चित्रा रात 10:48 बजे तक फिर स्वाति। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:46 से 11:11 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- समय अनुकूल है। लंबे समय से चल रहे प्रयास से सफलता मिल सकती है। आपके कार्यक्षमता की वजह से सराहना हो सकती है। अपने किसी भय को खत्म करने में सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थोड़ी मेहनत बढ़ाने से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आक्रमक न हों। कार्य का दबाव बढ़ सकता है। माता का स्वास्थ परेशान कर सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृष- मानसिक शांति बनाकर रखें। मनोरंजक कार्य में भाग ले सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जरूरी कार्य को पूरा होने में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। अपव्यय न करें। कोई पुराना विवाद परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। संतान की सेहत चिंतित कर सकती है। थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन- रुके हुए कार्य आज निपट सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। संवेदनशीलता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। पुराने मित्रों के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक मामले शांति से सुलझाएं, अन्यथा घर में तनाव का माहौल हो सकता है। अपव्यय हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क- दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बितेगा। पुरानी समस्याओं का हल निकालने में सक्षम होंगे। व्यस्तता बनी रहेगी। प्राॅपर्टी में निवेश कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोग तनाव से बचें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

सिंह- योजनानुसार कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मन में चल रही उथल-पुथल की स्थिति से निपटने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में नए लोगों के संपर्क में आएंगे। सोच-समझकर बोलें, गलतफहमी हो सकती है। दूसरों के विवाद में न पड़ें।

कन्या- करियर के मामले में दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों एवं सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी खास मित्र से संबंध खराब हो सकता है। परिवारवालों का बर्ताव मन में असंतोष की भावना उत्पन्न कर सकता है। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत नरम रहेगी।

तुला- आज कोई बड़ा कार्य निपटा लेंगे। कारोबार में कोई उछाल देने वाला सौदा हो सकता है। धन लाभ का योग है। परिवार व मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मन में चंचलता बनी रहेगी। काम में आज मन नहीं लगेगा। कर्तव्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में साझेदारी का योग है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज समय मौज-मस्ती में बितेगा। दिन अनुकूल है, थोड़ी सी भी मेहनत से भी फल प्राप्ति हो जाएगी। आय वृद्धि के योग है। आपकी ऊर्जा लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। संपत्ति में निवेश का योग है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी थोड़ा नाखुश रह सकते हैं। स्थिति हमेशा आपके पक्ष में नहीं हो सकती इस बात को समझें। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।

धनु- कार्यक्षेत्र में फालतू के विवाद में न उलझें। प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में वक्त बितेगा। रुके हुए कार्य भी आज निपट सकते हैं। अधिकारियों के साथ कुछ बातों पर जरूरी चर्चा कर सकते हैं। किसी भी बात की जड़ तक पहुंचे बिना उस पर टिप्पणी न करें। खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ- आज जरुरी काम निपटा लें। आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। रोजगार संबंधी नए मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। कोई मनोरंजक कार्य कर सकते हैं। सुख-समृद्धि के साधन पर खर्च हो सकता है। किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास न करें। परिजन कुछ नाराज़ रह सकते हैं। किसी के मामले में दखलंदाजी न करें। परिवार में किसी का सेहत परेशान कर सकता है।

मकर- बारीकियों पर ध्यान दें। अपने अनुभव का फायदा मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज रुके हुए कार्य निपट जाएंगे। वाणी पर संयम रखें। आपकी नकारात्मकता से आप खुद ही तनाव में रहेंगे। पैसों से जुड़े फैसले सोच-विचार कर लें। दूसरों के भरोसे कोई कार्य न छोड़ें। दिन व्यस्तता में बितेगा। किसी का मित्र की बात का बुरा लग सकता है। रवैया थोड़ा आक्रमक रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन- चल रही योजनाओं से फायदा हो सकता है। खराब संबंधों में सुधार हो सकता है। सक्रियता के साथ-साथ मेहनत भी बढ़ेगी। कुछ जरूरी मामलों को निपटाने की जिम्मेदारी आप पर हो सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के उत्पन्न होने से रोजमर्रा के काम बाधित हो सकते हैं। निर्णय सोच-समझकर लें। कारोबार में लाभ हो सकता है। संदेहास्पद स्थिति से निकलने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here