राशिफल 23 फरवरी : किस योग से होगी दिन की शुरुआत….. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

233

          23 फरवरी का पंचांग

शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : चतुर्थी सुबह 8:11 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : चित्रा रात 10:48 बजे तक फिर स्वाति। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:46 से 11:11 बजे तक।


        24 फरवरी का पंचांग

रविवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : षष्ठी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : स्वाति रात 10:03 बजे तक फिर विशाखा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : अपराह्न के 4:50 से शाम के 6:14 बजे तक।


           दैनिक राशिफल 

मेष- चीजों को वक्त दें, स्थिति आपके पक्ष में होंगी। धैर्य रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। काम-काज का दवाब हो सकता है। मन में चल रही उलझनों को दूसरों के सामने रखें, हल निकलेगा। मन थोड़ा अशांत लग सकता है। दिन दौड़-भाग में निकल सकता है। करीबियों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक परेशानी बनी रह सकती है। खर्च हो सकता है।

वृष- पुराने विवाद खत्म हो सकता है। मनःस्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यस्थल में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवहार में उदारता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रयास से सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में किसी भी निष्कर्ष पर न पंहुचे। सामाजिक प्रतिष्ठा में विकास होगा।

मिथुन- आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। खुद का मानसिक संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। किसी भी कार्य को टालें नहीं। विरोधी कुछ हावी हो सकते हैं। कोई करीबी भी आपके कार्य में रुकावट पैदा कर सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। धैर्य रखें। दूसरों के विवाद में न उलझें।

कर्क- कुछ प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आएंगे। रोजगार के साथ ही आय वृद्धि का भी योग है। परिश्रम करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। अपनी निर्णय क्षमता पर बिल्कुल संदेह न करें आपके लिए गए निर्णय से आपको फायदा पंहुचेगा। साझेदारी में कर रहे व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें।

सिंह- किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी करीबी के साथ पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। कुछ जरूरी मामले उलझ सकते हैं। दिन थोड़ा परेशानी में बितेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। पुरानी बातों का मुद्दा न बनाएं। कर्ज लेन-देन न करें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- सोचे हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दें। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ें, तभी प्रसन्न रह पाएंगे। धार्मिक कार्य में भागीदारी हो सकती है । मन को भटकाएं नहीं, नुकसान हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत के मामले में कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

तुला- संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। व्यापार में काम का दवाब रहेगा। यात्रा के योग है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। आज कर्तव्य के पालन में मन कम लगेगा। थकावट महसूस कर सकते हैं। दूसरों की भावनाओं को आहत करने से बचें। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- दिन फायदेमंद है। कई चुनौतियों से निपटने में कामयाब होंगे। आलस न करें। यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मन में उलझनें चलती रहेंगी। मन में किसी प्रकार का डर बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें

धनु- समस्याओं का अंत होगा। कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव हो सकता है। सहयोग व अधिकारियों के साथ अच्छा समय बितेगा। कहीं चोट लग सकती है, ध्यान रखें।

कुंभ- धैर्य से कार्य लें और हर स्थिति पर बहुत गंभीरता से विचार करें। आसपास के लोगों से के साथ व्यवहार में लचीलापन रखें। अपनी बातें अपने तक ही सीमित रखें। खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- दिन अच्छा है, आज कई योजनाएं सफल हो सकती है। जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे, उनके परिणाम सामने आ सकते हैं। रोजगार संबंधी निर्णय आज ले सकते हैं। जिन मित्रों के साथ मनमुटाव चल रहा है, उनके साथ विवाद बढ़ सकता है। कारोबार में फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय व पद दोनों में उछाल आ सकता है। रोजगार के नए विकल्प खुल सकते हैं। व्यवहार नियंत्रण में रखें। लोगों को अपनी बातें समझा सकेंगे। विरोधी हावी हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा न करें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here