राशिफल 25 जून : कैसा रहेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

3235
Horoscope

                               25 जून का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी 26 जून सुबह के 04:13 बजे तक उसके बाद नवमी । नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:56 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:51 बजे से 05:34 बजे तक।


                               26 जून का पंचांग

बुधवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी । नक्षत्र: रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) कोई भी नहीं। राहुकाल : दिन के 12:23 बजे से 02:07 बजे तक।



                               दैनिक राशिफल

मेष- पैसों से जुड़ी जानकारी किसी से भी साझा ना करें। किसी करीबी को आपके सहयोग की अपेक्षा हो सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर आपको मिल सकते हैं। अपने काम करने के तरीके से कार्यक्षेत्र में आप लोगों को प्रभावित करेंगे। पूर्व में किए गए कुछ कार्यों से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। कोई बड़ा अवसर आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक अवसरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी भावनाएं उन पर ना थोपें। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।


मिथुन- नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पैसों की समस्या महसूस हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। विवादों से बचने का प्रयास करें। विरोधी आपकी किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट बनने का प्रयास कर सकता है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। लेन-देन का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- भाग्य का साथ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने से पहले पुराना निपटाए। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कुछ नई चीजें आपके सामने अलग रूप में सामने आ सकती हैं। खर्च और निवेश के मामले अभी टाल दें। दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। दूसरों पर निर्भर ना हो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थी को सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी की सेहत परेशान कर सकती है।


सिंह- धन लाभ होने के योग हैं। पुराने सौदों से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कारोबार में निवेश से फायदा होने के योग हैं। कोई बड़ा फैसला लोगों की सलाह मशवरा करके करें। जीवनसाथी को समय देने की जरूरत है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। आपके व्यवहार में भावुकता ज्यादा रह सकती है इसलिए कोई भी बड़ा फैसला करने से बचें। विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- अपने कामकाज पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। निजी संबंधों में किसी करीबी के साथ अनबन हो सकती है जिसको सुलझाने के लिए आपको कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। भागदौड़ बनी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बड़ा निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।


तुला- कारोबार में धन लाभ होने के योग हैं। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से अभी बचें। कामकाज समय पर निपटाने का प्रयास करें। कारोबार में परेशानियों का दौर खत्म हो सकता है। सहयोगपूर्ण रवैया बनाकर रखें आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। आप खरीदारी करने से बचें। बड़े फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।


वृश्चिक- कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। संतान की जरूरतों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय बीत सकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा होने के योग है। पैसे कमाने के नए तरीकों पर विचार कर सकते हैं। कोई ऐसी समस्या आपके सामने आ सकती है जिस वजह से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। अधिकारियों से विवाद होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।


धनु- पुराने चले आ रहे मामलों पर कोई फैसला लेने की आवश्यकता है। साथ काम करने वालों की मदद मिल सकती है। आपकी मेहनत से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। खुद को सकारात्मक बना कर रखेंगे तो सफलता मिल सकती है। परिवार के कई मामले आसानी से निपट सकते हैं। दूसरों पर अपनी राय ना थोपें। पैसों के कुछ मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की किसी की जरूरत को अनदेखा ना करें। बहस की स्थिति से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें।


मकर- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिल सकता है। दूर रह रहे रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। फालतू खर्च होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।


कुंभ- कारोबारियों को फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति पर अच्छी तरह से विचार करें उसके बाद ही भविष्य के लिए कोई योजना बनाएं। कार्यक्षेत्र में कई लोगों से आप जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। किसी दोस्त के साथ संबंध और गहरे हो सकते हैं। पुरानी बातें आपको सिर्फ परेशानी ही दे सकती हैं। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- आप सकारात्मक हो सकते हैं। पुरानी बातों से खुद को अचानक जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी खास काम को पूरा करने की जरूरत अभी अचानक से पड़ सकती है। कोई भी बड़ा काम अनुभवी लोगों से सलाह लेकर करें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें व उनको पहले खत्म करें। किसी कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी कारणवश आपकी परेशानियां भी अधिक हो सकती हैं। फालतू की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्या खत्म हो सकती हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिल सकते है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here