राशिफल 24 जून : क्या मिलेगा भाग्य का साथ, क्या कहती है आपकी राशि….

2666
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                            24 जून का पंचांग

सोमवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : सप्तमी रात के 02:13 बजे तक उसके बाद अष्टमी। नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद रात के 03:03 बजे तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:55 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:12 बजे से 08:56 बजे तक।


                            25 जून का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी 26 जून सुबह के 04:13 बजे तक उसके बाद नवमी । नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) 11:56 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:51 बजे से 05:34 बजे तक।



                            दैनिक राशिफल

मेष- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी परंतु लोगों से मदद भी उसे निपटाने के लिए मिल जाएगी। दोस्तों के साथ समय खराब ना करें। अपनी बातें किसी पर अत्याधिक भरोसा करके साझा ना करें। दूसरों के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। अपना हर कार्य समय पर निपटाने का प्रयास करें। कोई भी कार्य टालें नहीं नुकसान हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- पैसों की स्थिति मजबूत करने के मौके आपको मिल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पूर्व में किए गए किसी के कार्य से आपको फायदा हो सकता है। दूसरों के काम में दखलअंदाजी करने से बचें विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। कामकाज से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप के कामकाज की तारीफ हो सकती है। कुछ लोग आपके बात करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। हर काम किस्मत के भरोसे ना छोड़े। कुछ काम आपको मन मारकर भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। दिन अच्छा है। खुद के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। पैसों को लेकर कुछ कठिन परिस्थितियां आपके सामने बन सकती हैं। संतान पक्ष से थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है। निवेश कर सकते हैं। समय ठीक है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


कन्या- कारोबार में फायदा होने के योग हैं। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। मन में चल रही बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। फालतू खर्च के योग हैं। किसी करीबी से विवाद होने के योग है। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।


तुला- धन लाभ होने के योग हैं। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। परिवार से सहयोग मिल जाएगा। दिन ठीक-ठाक रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कारोबारियों को सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में नौकरी से जुड़ी नई बातें आपके सामने आ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है परंतु आप स्थिति को सामान्य करने में अहम भूमिका निभाएंगे। नए अवसरों का फायदा उठाने का प्रयास करें। खर्च बढ़ सकता है। कुछ भी नया करने से अभी बचें। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा ना करें। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां मन मार के निभानी पड़ सकती हैं। अधिकारियों से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- स्वभाव में व्यावहारिकता बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का ध्यान आप पर रहेगा। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। किसी करीबी के साथ चली आ रही अनबन भी सुलझ सकती है। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। वाणी पर संयम रखें। पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं।


मकर- धनलाभ होने के योग हैं। नौकरी से जुड़ी फायदे आपको हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बातचीत का मौका मिल सकता है। किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं वह आपके लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु असफल रहेंगे। व्यवहार में झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। पिता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है सावधान रहें।


कुंभ- दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के अवसर आपके सामने आ सकते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। किसी भी बात पर अड़ें नहीं नुकसान हो सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। गले के रोग हो सकते हैं।


मीन- आत्मविश्वास बनाकर रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी जिन पर आप का प्रभाव सकारात्मक पड़ेगा। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। पारिवारिक समस्याएं निपट जाएंगी। फालतू के खर्चों का योग बन रहा है। कुछ मामलों में भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा। नींद की कमी महसूस कर सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here