राशिफल 26 फरवरी : पैसा, रोजगार या यात्रा जानिए क्या कहती है आपकी राशि

232

          26 फरवरी का पंचांग

मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : अष्टमी पूरा दिन, पूरी रात सुबह 5:21 बजे तक। नक्षत्र : अनुराधा रात 11.04 बजे तक फिर ज्येष्ठा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 12:11 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद 3:24 से शाम के 4:50 बजे तक।


        27 फरवरी का पंचांग

बुधवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : नवमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : ज्येष्ठा रात 12.46 बजे तक फिर मूल। शुभ मुहूर्त (अभिजीत नहीं। अत: अमृतकाल) : दोपहर बाद 3:21 से 5:04 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद 12:34 से 1:59 बजे तक।


          दैनिक राशिफल 

मेष- किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू करने से पहले पुराने काम निपटा लें। कार्यस्थल पर सहयोगी और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा वह आपके काम की तारीफ भी करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा उनकी राय को भी अनदेखा ना करें। परिवार में छोटा-मोटा कोई विवाद हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है।

वृष- भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है पर वह खर्च सोच-समझकर करें। वाणी को मीठा रखने से कई कार्य आप आसानी से निपटा लेंगे। पैसों की लेनदेन ना करें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। कहीं फंसे हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। पुराना चल रहा कोई विवाद खत्म हो सकता है। दूसरों की लड़ाई झगड़े में आप ना पड़ें। थोड़ी थकान लग सकती है ।

मिथुन- इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के कुछ भी बोलने से विवाद हो सकता है। जहां तक हो सके दूसरों की बातों को अनदेखा करें। आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेंगे। व्यापार में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जो लाभदायक होगा। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कर्क- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सारे काम अच्छे से निपटा लेंगे। अधिकारियों के विश्वासपात्र भी बन सकते हैं। अगर किसी यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। कारोबारियों के लिए दिन ज्यादा शुभ नहीं है कोई भी जरूरी काम या पैसों से जुड़ा मामला कल के लिए छोड़ दे। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

सिंह- अपने व्यवहार कुशलता की वजह से आप लोगों के बीच ख्याति पाएंगे तथा लोग आपकी बातें भी एकदम आसानी से समझ जाएंगे। कुछ मित्र आपको अपनी समस्याएं आ कर बता सकते हैं जिनका हल आप आसानी से निकाल लेंगे। कुछ पुराने विवाद अचानक से सामने आ सकते हैं खुद के लिए समय निकालें तथा खुद की भावनाओं को भी महत्व दें।

कन्या- आज का दिन शुभ है। आप आत्मविश्वास एवं ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कम प्रयासों में ही आप बड़ी सफलता पा सकते हैं। आय वृद्धि के नए साधन आपके सामने आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से पूरा कर लेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा एवं किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला- लोग आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकते हैं। जिससे करीबियों के साथ विवाद हो सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा एवं आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं

वृश्चिक- कुछ लोग आपकी सलाह तो लेंगे उन पर अमल नहीं करेंगे जिससे आपका मन उदास हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी थोड़ा परेशान कर सकते हैं पर स्थिति ठीक हो जाएगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने पर जीवन साथी से अनबन हो सकती है।

धनु- दिन अच्छा है किसी भी बात पर भावनात्मक होकर निर्णय ना लें। आपकी कार्यकुशलता व मीठी वाणी के चलते आप लोगों में यश पाएंगे तथा लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी नई योजना पर कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी थोड़ा नाराज रह सकता है

कुंभ- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कोई फंसा हुआ कार्य आपको परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर नई नौकरी की तलाश में है तो उनको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। चीजों को अनदेखा करना भी सीखे अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।

मकर- कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यस्थल पर लोग आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

मीन- किसी ने योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। अपने कार्य क्षमता की वजह से आप नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here