राशिफल 25 फरवरी: वृष के लिए नई योजना पर काम करने का सही समय : जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

224

          25 फरवरी का पंचांग

सोमवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : सप्तमी पूरा दिन और तड़के 4:47 बजे तक। नक्षत्र : विशाखा रात 10:09 बजे तक फिर अनुराधा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 11:40 से 12:26 बजे तक। राहुकाल : सुबह 7:46 से 9:12 बजे तक।


         26 फरवरी का पंचांग

मंगलवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष। तिथि : अष्टमी पूरा दिन और सुबह 5:21 बजे तक। नक्षत्र : अनुराधा रात 11.04 बजे तक फिर ज्येष्ठा। शुभ मुहूर्त (अभिजीत) : दिन के 14:25 से 12:25 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद 2:54 से शाम के 4:20 बजे तक।



              दैनिक राशिफल 

मेष- आप सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारियों से बातचीत करने में सतर्क रहें। कुछ पुराने विवाद और उलझ सकते हैं। निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। विरोधी हावी हो सकते हैं, पर आप उन समस्याओं को सुलझाने में कारगर होंगे।

वृष- किसी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उस पर कार्य शुरु कर दें समय अच्छा है। मन में थोड़ी उथल पुथल रहेगी महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। कर्ज़ देने से बचें। कार्य क्षेत्र में आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा आय में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन- मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। नौकरी पेशा लोगों का काम करने में मन कम ही लगेगा परंतु अपने मन को भटकने ना दें, अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुराने काम निपटा लेने में सक्षम होंगे।

कर्क- कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और उनके साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में कोई उत्सव का माहौल बन सकता है। अपने खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति आपको परेशान कर सकती है। व्यापारी किसी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज निपट सकता है। मानसिक थकान रहेगी।

सिंह- जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल जाएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और संतान का भी सहयोग प्राप्त होगा। कर्तव्यों के प्रति सचेत रहे उनमें लापरवाही ना दिखाएं। कार्य क्षेत्र में कोई भी काम टालें नहीं।

कन्या- दिन व्यस्तता में बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। रोजगार व आय वृद्धि के अवसर खुल सकते हैं। अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्य का दबाव आज आपको मानसिक तौर पर परेशान कर सकता है। मन की बात कहने में घबराएं नहीं और अपनी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। खाने-पीने में लापरवाही ना बरतें।

तुला- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। पुराने मित्रों के साथ मिलकर किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सुख समृद्धि के साधन पर आपका खर्चा हो सकता है खर्च सोच-समझकर करें। अपनी कार्य क्षमता पर जरा भी संदेह ना करें। आज आप थोड़े से प्रयास से भी सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य कुशलता से खुश रहेंगे। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक- नौकरी लोग व कारोबारियों को आय वृद्धि हो सकती है। मित्रों में परिवारजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे जिससे आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। राजनीतिक कद बढ़ेगा। मन में कुछ स्थितियों को लेकर संदेह की भावना उत्पन्न हो सकती है उन पर पुनर्विचार करें।

धनु- दिन शुभ है रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आय में भी वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे व आपको सरहाना भी मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज नए ऑफर आ सकते हैं कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। मन में विरोधाभास की भावना भी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र की मदद कर सकते हैं। मन में उत्साह रहेगा लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करे। कारोबारियों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है उनके लिए भी दिन शुभ है।

कुंभ- दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है, कार्यक्षेत्र में भी आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है उनसे घबराएं नहीं। निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कारोबारिक निर्णय सोच समझ कर लें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में लोग आपकी क्षमताओं पर संदेह कर सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें। भौतिक साधनों पर खर्च हो सकता है अपने खर्च को नियंत्रण में रखें।

मकर- नौकरी पेशा व कारोबारियों के लिए स्थिति अच्छी रहेगी जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे थे उनमें सफलता मिल सकती है। दिन शुभ है आय में वृद्धि के लिए भी आपके मन में नई योजनाएं उत्पन्न हो सकती है। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है जिस को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मीन- आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी तथा आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन में भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है अधिकारी कार्य से खुश रहेंगे सहयोगियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सारी परेशानियों के चलते मानसिक तनाव हो सकता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here