राशिफल 27 जून : कैसा रहेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

1827
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               27 जून का पंचांग

बृहस्पतिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी सुबह के 5:44 तक फिर दशमी । नक्षत्र: रेवती सुबह के 7:44 तक उसके बाद अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:51 तक। राहुकाल : दिन के 02:07 बजे से 03:51 बजे तक।


                               28 जून का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : दशमी सुबह के 6:36 बजे तक उसके बाद एकादशी । नक्षत्र: भरणी सुबह के 7:44 तक उसके बाद अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:51 तक। राहुकाल : सुबह के 10:40 बजे से दिन के 12:24 बजे तक।



                                दैनिक राशिफल

मेष- कारोबार के सभी काम आप निपटाने का प्रयास करेंगे। रोजमर्रा के कारण टल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोई भी कार्य टाले नहीं नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में नहीं लग पाएगा। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- आपके सामने कोई बड़ा अवसर आ सकता है। अचानक से आपकी इच्छाएं बढ़ सकती है। धन लाभ होने के योग है। सोचे वह सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दिन अच्छा है। निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कारोबार के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्र रहने का प्रयास करें। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- आपके लिए दिन अच्छा है। जरूरी सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है जिनको निभाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी से विवाद होने के योग हैं। बिना सोचे समझे कुछ भी कहने से बचें। जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। पिता की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


कर्क- किसी खास मामले में भाग्य का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज में मन लगेगा। आपके द्वारा किया गया काम तरक्की में मदद करेगा। आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


सिंह- कारोबार में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। भाइयों से किसी विषय पर लंबी चर्चा हो सकती है। व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। आपकी परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक पैसा भी रुक सकता है। कारोबारी संभाल कर रहें। निवेश सोच-समझ कर करें। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहे।


कन्या- कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी स्थिति में धैर्य से काम लें। कोई भी बड़ा कार्य जीवनसाथी से सलाह कर के ही करें। हर तरह की स्थिति में सकारात्मक बन कर रहे। तनाव लेने से बचें। पैसा खर्च हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


तुला- रोजमर्रा के काम में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों से खास बातचीत हो सकती है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। नजदीकी संबंध और मजबूत हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार होने की योग है। कानूनी कोई मामला चल रहा है तो वह थोड़ा और उलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी खास से अनबन हो सकती है। साझेदारी के कार्य में हाथ ना डालें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में फायदा होने के योग है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती है जिन्हें आप निपटाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगपूर्ण रवैया रखेंगे तो फायदा होगा। परिवार का सहयोग मिल सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


धनु- आपके काम में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। कोई भी कार्य मन लगाकर और सावधानी से करें। दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। धन हानि के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। सेहत के मामले में लापरवाही ना करें।


मकर- भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में चली आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेगी। दोस्तों की मदद से कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। घर-परिवार में थोड़ा तनाव का माहौल हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार में नई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- धन संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। कारोबार बढ़ने के रास्ते आपके सामने खुल सकते है। अपनी वाणी से आप सब को प्रसन्न रखेंगे। किसी खास व्यक्ति की मदद आपको करनी पड़ सकती है। अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण मसले पर बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। कोई भी फैसला गुस्से में ना लें। फालतू खर्चे से बचने का प्रयास करें। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- कारोबार या नौकरी में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो सफल हो सकते हैं। दिन अच्छा है ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी योजना का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here