राशिफल 28 जून : किन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, कौन हो सकते हैं थोड़े परेशान…..

1188
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                           28 जून का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : दशमी सुबह के 6:36 बजे तक उसके बाद एकादशी । नक्षत्र: भरणी सुबह के 7:44 तक उसके बाद अश्विनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:51 तक। राहुकाल : सुबह के 10:40 बजे से दिन के 12:24 बजे तक।


                             29 जून का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी सुबह के 6:45 बजे तक उसके बाद द्वादश । नक्षत्र: कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:57 बजे से दिन के 10:41 बजे तक।



                             दैनिक राशिफल

मेष- आपके लिए दिन अच्छा है। आसपास के लोगों के बीच पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। फायदा होने के योग हैं। अपनी मन की बात किसी से कहने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं। किसी करीबी के साथ विवाद होने के योग है। पैसों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कोई जोखिम लेने से बचें। कारोबारियों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


वृष- व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है। नजदीकी लोगों से असंतुष्ट हो सकते हैं। कुछ काम आपके अनुसार नहीं हो पाएंगे जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से थोड़ा बहुत विवाद हो सकता है जिससे आप परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- अपने कार्य पर ध्यान दें। जहां तक हो सके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। कार्य से जुड़ी यात्रा हो सकती है जो आपके फायदेमंद सिद्ध होगी। व्यापारियों को फायदा होने के योग है। व्यवहार में संवेदनशीलता के कारण आप अपनी बातें लोगों से साझा कर पाएंगे। कारोबार में धन लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- कार्यक्षेत्र में अधिकारी के सहयोग से काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा है। लेन-देन के मामले खत्म हो जाएंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो करते समय अच्छा है। फायदे के योग हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाकर रखें। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुछ करीबी लोगों से अनबन होने के योग है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन मिलाजुला कहा जा सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह- पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आपको लेना पड़ सकता है। आपके सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। मिले-जुले अनुभव वाला दिन है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई खास योजना सफल हो सकती है। कारोबार में कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या- कामकाज का दबाव ज्यादा रह सकता है जो भी कार्य करें उस पर बारीकी से नजर रखें। उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आपके सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है। अपनी बातें किसी से भी साझा ना करें। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है सावधान रहें। थकान महसूस कर सकते हैं।


तुला- कोई परेशानी है तो उसे सुलझाने की कोशिश लगातार करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। किसी से भी बात करते समय सोच समझ कर बोलें आपकी बात को गलत समझा जा सकता है। किसी करीबी का व्यवहार समझने में आपको थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। कारोबार में विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को आसानी से सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव हो सकता है।


वृश्चिक- आप के कामकाज के तरीके से कुछ लोग असहमत हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। कोई पुराने कार्य का नतीजा आपके पक्ष में हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। एकाग्रता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। उनकी भी बात समझने का प्रयास करें। कारोबारी अगर अपना कामकाज चलाने का सोच रहे हैं तो मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। निवेश से फायदा होने के योग हैं। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- कोई भी बड़ा कार्य एक अच्छी योजना के साथ शुरू करें। धन लाभ होने के योग हैं। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई कार्य सफलता दिला सकता है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुछ जिम्मेदारियां आपको मन मार के निभानी पड़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। कारोबार में खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी भी समस्या पर खुलकर बातचीत करें। विद्यार्थी को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकते हैं। परिवार में धर्म कर्म से जुड़ा कोई कार्यक्रम हो सकता है। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में मन थोड़ा कम लगेगा। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


कुंभ- निवेश से फायदा हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। रुके हुए पैसे प्राप्त हो सकते हैं। व्यवहार में ज्यादा संवेदनशीलता हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। व्यस्तता के कारण कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियों से बच कर रहें।


मीन- भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। कारोबार में धन लाभ होने के योग है। काम करने के तरीके में थोड़ा बहुत बदलाव करना पड़ सकता है। किसी भी बात पर बहुत बारीकी से विचार करने की जरूरत है। हर किसी पर भरोसा करने से बचें। कोई काम शुरू करने में थोड़ी कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here