राशिफल 29 जून : जानिये क्या कहती है आपकी राशि, कैसा होगा दिन…

1125
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                            29 जून का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी सुबह के 6:45 बजे तक उसके बाद द्वादश । नक्षत्र: कृतिका। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:56 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 08:57 बजे से दिन के 10:41 बजे तक।


                              30 जून का पंचांग

रविवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादश सुबह के 6:11 बजे तक उसके बाद त्रयोदशी सुबह के 04:11 तक उसके बाद चतुर्दश। नक्षत्र : रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:35 बजे से 07:18 बजे तक।



                                     दैनिक राशिफल

मेष- यात्रा की योजना बन सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए काम के लिए अचानक पैसों की व्यवस्था हो सकती है। कारोबार बढ़ने के योग हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है। बातचीत करते समय सावधानी रखें। कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी के साथ अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


वृष- पैसों के निवेश को लेकर नए विचार आ सकते है। क्या कुछ खास काम को निपटाने में भाइयों का सहयोग मिल जाएगा। कुछ बड़ा करने से पहले माता-पिता की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबार अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निवेश में सावधानी बरतें। धन हानि के योग है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कोई भी काम करने से पहले सोच लें। किए हुए काम में सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग है। माता पिता के साथ समय बीतेगा। आपकी किसी काम की वजह से दूसरों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से अपने मन की बात साझा करें समस्या का समाधान मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों का सहयोग मिल जाएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क- कार्यक्षेत्र में कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। ज्यादा उत्साही होने से बचें। जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिल जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मन एकाग्र करने में समस्या महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


सिंह- नौकरी या कारोबार में फायदा होने के योग हैं। मकान बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा आप के सामने आ सकता है। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। खर्च ज्यादा हो सकता है। संतान पक्ष से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या- अपना पूरा ध्यान कारोबार पर रखें। कुछ नया करना चाहते हैं तो एक बार परिवार की सलाह अवश्य ले लें। परिवार के लोग मददगार साबित हो सकते हैं। नौकरी में कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग को अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। सेहत का ध्यान रखें।


तुला- धन लाभ होने के योग है। निवेश कर सकते है समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। किसी भी तरह के बदलाव के लिए तैयार रहें। किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। पुराने विवाद में ना पड़े। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। किसी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। मौसमी रोग से सावधान रहें।


वृश्चिक- ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर सही तरह से योजना बनाएं। कार्यक्षेत्र में कोई नई बात आपको पता लग सकती है। पैसों का लेनदेन खत्म हो सकता है। कानूनी कोई मामला चल रहा है उसमें आपको जीत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव हो सकता है।


धनु- महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। जिनसे भी अपेक्षा करेंगे उनकी मदद आप को समय पर मिल जाएगी। भाइयों का सहयोग मिल सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने के योग है। पैसों के मामले में अनदेखी कर सकते हैं। कुछ खास काम अटक सकते हैं। विरोधी आपके खिलाफ कोई बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। जीवनसाथी आपके मन की बात समझेगा। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पैसों के निवेश से जुड़े कोई नई बात आपके सामने आ सकती है। पुराने विवाद सुलझाने प्रयास करें। सही समय पर आपको मदद मिल सकती हैं। यात्रा के योग है। भविष्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। किसी भी मामले में नकारात्मक सोच हावी ना होने दें। कुछ जिम्मेदारियां अधूरी रह सकती हैं। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। साझेदारी का कारोबार कर रहे हैं लोगों के लिए दिन अच्छा है फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।


कुंभ- कुछ मामलों में बातचीत से भी चीजें सुलझ सकती हैं परेशान ना हो। दोस्तों की मदद मिल जाएगी। पारिवारिक विवाद सुलझाने में आप सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई भी बात सोच समझ कर बोलें। कोई छोटी सी बात भी आपको परेशान कर सकती है। कोई बड़ा जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। विद्यार्थी वर्ग का साथ मिलेगा। खानपान में सावधानी बरतें।


मीन- पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके सामने आ सकता है। भविष्य के लिए कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। कारोबार में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। कामकाज में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ सकती है। जीवनसाथी पर पैसा खर्च हो सकता है। अधिकारियों से विवाद के योग है। विद्यार्थी वर्ग के दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here