राशिफल 30 अप्रैल : कैसा रहेगा महीने का आखिरी दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

173
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               30 अप्रैल का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी रात के 12:18 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : शतभिषा सुबह 8:16 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:08 से 12:00 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 2:46 से 4:23 बजे तक।


                                 1 मई का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी रात के 2:05 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद सुबह 10:53 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 1:56 बजे तक।



                                          दैनिक राशिफल

 

मेष- आपकी अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे व आपको फायदा भी होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कारोबारियों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ मामलों में बड़ों से सलाह लेकर ही कोई फैसला करें। कोई भी नया काम धैर्य के साथ शुरू करें। आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


वृष- अपना कोई भी कार्य कल पर न टालें। अपना पूरा ध्यान अपनी योजनाओं को पूरा करने में लगाएं। मन को भटकाएं नहीं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बितेगा व उनकी मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या भी सुलझ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता से दूर रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी भावनात्मक हो सकता है। कारोबार में विवाद की स्थिति बन सकती है। नई योजनाएं फायदा पहुंचा सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं जिनसे आपकी योजनाओं को और बल मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी जो फायदेमंद रहेंगे। अपने व्यवहार में आक्रामकता पर नियंत्रण रखें। कोई भी अहम काम बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर जमीन संबंधी मामलों में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। निवेश करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। माता की सेहत बिगड़ने से चिंतित हो सकते हैं।


कर्क- नए लोगों के संपर्क में आएंगे। किसी खास काम को शुरू करने के बारे में आपके मन में विचार आ सकते हैं। कुछ पुरानी योजनाएं जो अटकी हुई थी उन पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं सफलता मिलेगी। अपने कार्य पर ध्यान दें। मन को भटकाएं नहीं। कारोबारी साझेदारी के कामों में सावधानी बरतें। घर परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में रुकावट महसूस कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी और के विवाद में न पड़ें। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


सिंह- पुरानी योजनाओं पर की गई मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई पुराना मित्र अचानक आपको सहयोग प्रदान कर सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पैसे कमाने के नए अवसर आपके सामने आएंगे। आपको अपने हर महत्वपूर्ण कार्य में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। किसी खास दोस्त से पैसों को लेकर टकराव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश करने से बचें। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- आप अपनी बुद्धिमानी से हर तरह की स्थिति को संभालने में सक्षम हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों की मदद मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए समय अच्छा है। जो भी काम आप को दिया जाएगा आप उसे समय पर निभा लेंगे। कुछ नई चुनौतियां भी आपको मिल सकती हैं। लोग आपके सामने अपनी समस्याएं लेकर आ सकते हैं जिन को सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। कारोबार या कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। नजदीकी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव हो सकता है जिससे आप तनाव में रह सकते हैं। धन हानि होने के योग हैं। जीवनसाथी से भी मनमुटाव हो सकता है जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी मामला किसी बड़े की सलाह से ही लें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


तुला- अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। अधिकारियों से बातचीत का मौका मिलेगा व आपकी बातों से प्रभावित भी होंगे। आपके मन में अपने काम को करने के लिए अलग व नए विचार आ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच में भी परिवर्तन आ सकता है। कुछ मामलों में आज आपको बेचैनी रहेगी। संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी बात पर अड़ें नहीं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियां हो सकते हैं।


वृश्चिक- दूसरों की बातों को गंभीरता से सुनें। कुछ लोग आप का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके सभी काम निपटते जाएंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यस्तता बनी रहेगी। कागजी काम पर ध्यान दें। धन लाभ हो सकता है परंतु खर्चे भी बढ़ेंगे। तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ समस्याएं सुलझने के बजाय और उलझती हुई आपको प्रतीत हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को संभल कर रहना होगा। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करने पड़ सकती है। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


धनु- पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। दिन सकारात्मक रहेगा। कारोबारियों के ऊपर थोड़ा दबाव रह सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों की मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा व कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। अच्छा बोलेंगे तो आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पति पत्नी के बीच का विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पिता की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।


कुंभ- कार्य क्षेत्र में चल रहे तनाव का अंत हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा कई मामलों में आज आपको सफलता भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दें। किसी भी मामले में बातचीत करके ही उसे सुलझाने का प्रयास करें। आय को बढ़ाने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। लापरवाही ना बरतें, नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। मानसिक अशांति हो सकती है।


मीन- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं खुद को उस हिसाब से तैयार रखें। यात्रा के योग हैं। किसी पुराने विवाद में समझौता हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here