राशिफल 30 मार्च : यात्रा, आर्थिक लाभ या सफलता…. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

208

           30 मार्च का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : दसमी पूरा दिन और तड़के 3:21 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पूर्वा आषाढ़ दिन के 3:39 बजे तक फिर श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:23 से 10:55 बजे तक।


          31 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी 1 अप्रैल की सुबह 6:04 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : श्रावण शाम के 6:48 बजे तक फिर धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:03 से 6:35 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कोई नई दिशा में कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। समय आपके अनुकूल अभी नहीं है। कार्य के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। गुस्से और वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं व अभी उनको ठीक होने में भी समय लग सकता है।

वृष- कारोबारिक लाभ हो सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे जिनसे आपको फायदा होगा। घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है जो लाभदायक सिद्ध होंगे। कारोबार में कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं व उन योजनाओं को आगे बढ़ाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।

मिथुन- पुरानी कुछ जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। काम में मन नहीं लगेगा जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। कारोबार के लिए नए विचार आपके मन में आ सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य करने में आज आपका मन नहीं लगेगा। तबीयत थोड़ी नरम है सकती है।

कर्क- अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल होंगे। कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरा गुजरेगा। कारोबार में कुछ नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। खानपान में सतर्कता बरतें।

सिंह- काम का दबाव आप पर ज्यादा रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों से भी आप घिर सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। किसी खास मित्र से मुलाकात होने के योग हैं व संबंधों में भी सुधार होगा। काम के दबाव की वजह से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं।

कन्या- आप नई जिम्मेदारियों से घिरे हुए रह सकते हैं। कुछ संबंधों को आप सुधारने का प्रयास करेंगे व सफल भी होंगे। किसी भी विषय पर बोलने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। गुस्से में कोई भी ऐसी बात ना बोलें जिससे आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। पुराने रोग कुछ परेशान कर सकते हैं।

तुला- कार्य क्षेत्र में लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अगर राजनीति के क्षेत्र में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर कोई कर्जा ले रखा है तो उसे चुका दें। आप अपने व्यवहार में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। स्थानांतरण हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होने के योग है। शारीरिक थकान महसूस करते हैं।

धनु- आपके सारे कामकाज अच्छे से संपन्न हो जाएंगे। घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की योग बन रहे हैं। कारोबारियों को छोटा मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धनहानि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की बात करें। गंभीर विषयों पर चर्चा ना करें बहस हो सकती है। कार्य का दबाव आप पर ज्यादा रहेगा। किसी भी नई योजना पर कार्य शुरु ना करें नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- कारोबार के लिए नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कोई भी अहम फैसला सोच समझ कर लें नुकसान हो सकता है। धन हानि के योग हैं। पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा मौका आपके हाथ से चूक सकता है। अधिकारियों का व्यवहार सामान्य रहेगा। परिवार को आप समय नहीं दे पाएंगे। कुछ लोग आपके बारे में गलत धारणाएं बना सकते हैं। कार्य के चलते अपनी सेहत को अनदेखा ना करें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here