राशिफल 4 अप्रैल : कैसी होगी दिन की शुरुआत….जानिए क्या कहती है आपकी राशि

194

        4 अप्रैल का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी दिन के 12:51 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद पूरा दिन-रात, सुबह 5:37 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:59 से 12:49 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:57 से 3:30 बजे तक।


        5 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या दिन के 2:20 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : रेवती पूरा दिन-पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:28 से 12:17 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:20 से 11:52 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कार्य का दबाव ज्यादा होने से चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों को थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है सचेत रहें। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

वृष- कारोबारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी काम में मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आय से अधिक खर्चा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं सचेत रहें। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- अधूरे कार्यो को पूरा करने का योग बन रहा है। जीवन साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पुराने विवादों को उठाने का समय नहीं है मतभेद बढ़ सकते हैं। आपका दिन अधिक ही व्यस्तता में बीतेगा। थकान महसूस कर सकते हैं।

कर्क- पैसों से जुड़ा कोई विवाद है तो उसे जल्द से जल्द सुलझा लें अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है। भूमि भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक है। परिवार वालों के साथ सुख-शांति में समय बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- किसी करीबी महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंतित रह सकते हैं। कुछ नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं जो आप को व्यस्त कर सकती हैं परंतु आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

कन्या- विरोधी सक्रिय हो सकते हैं व आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अधिकारी आप से अपनी कोई बात साझा कर सकते हैं। सही योजना के साथ ही कोई कार्य करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला- रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी करीबी के साथ लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन अच्छा होने के बाद भी थोड़ा मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- दिन सामान्य रहेगा। आप अपने पुराने काम निपटाने पर जोर देंगे तथा कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं जिनके पूरा होने पर अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। करीबियों का सहयोग व साथ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। थकान लग सकती है।

धनु- कार्यक्षेत्र में फालतू के विवाद में न उलझें। प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में वक्त बितेगा। रुके हुए कार्य भी आज निपट सकते हैं। अधिकारियों के साथ कुछ बातों पर जरूरी चर्चा कर सकते हैं। किसी भी बात की जड़ तक पहुंचे बिना उस पर टिप्पणी न करें। खर्च बढ़ सकता है।

मकर- आय के स्रोत में प्रगति होगी। परिवार में हंसी-खुशी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। शासन-प्रसासन के कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में सहयोग एवं सत्संग का सुअवसर मिलेगा। राजनीतिक कार्य में बाधा आएगी। विरोधियों से अशांति संभव है। विवादों से बचने की कोशिश करें।

कुंभ- घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। इससे व्यावसायिक क्षेत्र में भी सफलता रा योग है। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। मांगलिक कार्य के प्रयास सफल होंगे।

मीन- उत्तरदायित्व निर्वहन में सफलता, नौकरी पेशे में प्रगति परंतु धनागम से असंतोष संभव। शिक्षा कार्य सफल होगा। सुखानुभूति में कमी एवं मानसिक अशांति संभव। वाणी व क्रोध पर संयम रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here