राशिफल 3 अप्रैल : इस मुहूर्त में कार्य करने से मिलेगी सफलता…..साथ ही जानिए क्या मिलेगा आपको सितारों का साथ

214

         3 अप्रैल का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी सुबह 10:56 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद पूरा दिन और रात 3:25 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : रात के 6:34 से 8:20 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:24 से 1:57 बजे तक।


      4 अप्रैल का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी दिन के 12:51 बजे तक फिर अमावस्या। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद पूरा दिन-रात, सुबह 5:37 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:59 से 12:49 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:57 से 3:30 बजे तक।



           दैनिक राशिफल 

मेष- व्यावसायिक गतिरोध में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंधों से खुशी मिलेगी। संत समागम से मन शांत होगा। राजनीति के क्षेत्र में विकास होगा। सहभोज का आनंद मिल सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

वृष- रोजी रोजगार में सफलता, राजनैतिक पैठ में वृद्घि एवं संतान को लाभ मिलेगा। शिक्षा एवं लेखन कार्य से ख्याति, संबंधी से मतभेद तथा यात्रा से कार्यसिद्घि संभव। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन- पुराने अनसुलझे मामलों में पड़ कर अपना समय ना नष्ट करें। आप पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कुछ चीजों की वजह से आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। धन लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई करने में दिक्कत आएगी। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति की वजह से अपनी दिनचर्या में थोड़ी परेशानी लग सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं।

कर्क- आपके अंदर नई उत्साह का संचार होगा वह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कारोबार से जुड़े जरूरी फैसले ले सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो नए मौके मिल सकते हैं। फैसला सोच समझ कर लें। कारोबारिक निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

सिंह- योजनानुसार कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मन में चल रही उथल-पुथल की स्थिति से निपटने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में नए लोगों के संपर्क में आएंगे। सोच-समझकर बोलें, गलतफहमी हो सकती है। दूसरों के विवाद में न पड़ें।

कन्या- राजनीतिक कद एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन चलाने के दौरान सावधानी रखें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्य सफल होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।

तुला-  लंबे समय से कर रहे प्रयास का फल मिलने का समय आ गया है। किसी प्रिय के मिलन से खुशी होगी। धर्म के कार्य एवं भूमि भवन खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। किसी पहले के परिचय का लाभ मिलेगा। समय का पूरा उपयोग करें।

वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शादी के लायक कुवांरे के लिए प्रेम के क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है, हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं लेकिन उनका असर तात्कालिक रहेगा।

धनु- कारोबार में सुधार एवं आर्थिक प्रगति के लिए किया जा रहा प्रयास सफल होगा। राजनैतिक कार्य में विरोधी दल बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगें। कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। चाटुकारों से दूर रहें।

मकर- शत्रु हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग सब्र रखें क्योंकि सहयोगी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबार करने वालों का दिन औसत रहेगा। लेखनपेशा से जुड़े लोगों के लिए अच्छी कमाई का योग है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

कुंभ- बौद्घिक कार्यों में रुचि, राजनैतिक प्रयास को बल एवं शुभचिंतक के साथ सार्थक विचार विमर्श होगा। यात्रा से बाधित कार्य सिद्घ होंगे। धर्मकर्म में आस्था बढ़ेगी। वाहन चालन में सजग रहें।

मीन- आपका दिन व्यस्त रहेगा। कुछ नए और उपयोगी संबंध बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात से खुशी मिलेगी। ठोस योजना बनाकर मजबूती से कार्य करें तो उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। निकट भविष्य में चुनौतियां भी आएंगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। परिवार के प्रति चिंता हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here