राशिफल 2 अप्रैल : कारोबार या मान-सम्मान, सफलता या निराशा….. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

181

          2 अप्रैल का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी सुबह 8:39 बजे तक फिर त्रियोदशी। नक्षत्र : शतभिषा रात 12:50 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:00 से 12:49 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:30 से 5:02 बजे तक।


           3 अप्रैल का पंचांग

बुधवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : त्रयोदशी सुबह 10:56 बजे तक फिर चतुर्दशी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद पूरा दिन और रात 3:25 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अमृतकाल) : रात के 6:34 से 8:20 बजे तक। राहुकाल : दिन के 12:24 से 1:57 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- कारोबार में सफलता मिल सकती है व आपके दिमाग में नई योजनाएं आ सकती हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। कुछ जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- दिन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म हो जाएंगी। कई महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पिता का पूरा साथ व सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

मिथुन- आप अपने किसी साथी की मदद कर सकते हैं। दिन भर किसी ना किसी काम की वजह से व्यस्त रह सकते हैं। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन हानि या किसी चीज पर जरूरत से ज्यादा खर्चा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। तनाव महसूस कर सकते हैं।

सिंह- नौकरी में पदोन्नति की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। धन लाभ होने के भी योग हैं। व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या- खर्च बढ़ सकते हैं। घर बदलने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से चिंतित रह सकते हैं। कारोबारियों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- किसी के भी मामले में अपनी राय देने से बचें अन्यथा आप भी नुकसान में पड़ सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों पर कुछ अहम निर्णय लेने का दबाव बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें पेट के रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें मनमुटाव हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु सहयोगियों की मदद से आप से निपटाने में सफल रहेंगे। घर पर किसी करीबी का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु- खरीदारी करते समय खुद पर संयम रखें। निवेश का विचार आपके मन में आ सकता है अच्छे से सोच समझ कर करें अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय ठीक है। माता की सेहत चिंतित कर सकती है।

मकर- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं। कोई पुराना मित्र आप से आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकता है। भूमि-भवन खरीद-बिक्री की योजना बना सकते हैं। कार्य की वजह से कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ- किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके आसपास के लोग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है कुछ के साथ तो आपके संबंध भी ठीक हो सकते हैं। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। खानपान में सतर्कता बरतें।

मीन- कार्य क्षेत्र में कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु आप उसमें और सफलतापूर्वक उभरकर आएंगे। अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है जिसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पदोन्नति भी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here