राशिफल 1 अप्रैल : कारोबारिक सफलता, आर्थिक लाभ या मिलेगा किस्मत का साथ…जानिए क्या कहती है आपकी राशि

175

         1 अप्रैल का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : धनिष्ठा रात के 9:55 बजे तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:00 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:48 से 9:20 बजे तक।


         2 अप्रैल का पंचांग

मंगलवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी सुबह 8:39 बजे तक फिर त्रियोदशी। नक्षत्र : शतभिषा रात 12:50 बजे तक फिर पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:00 से 12:49 बजे तक। राहुकाल : दिन के 3:30 से 5:02 बजे तक।



               दैनिक राशिफल 

मेष- आपकी योजनाओं पर कार्य करके सहयोगियों को सफलता मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें व कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करें आपको फायदा होगा। अपना कोई भी गुप्त विचार या योजना किसी पर भी भरोसा करके साझा ना करें आप को नुकसान हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। पैसों के निवेश के बारे में अभी ना सोचें नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। लोग आपसे आपकी मदद की अपेक्षा कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- पैसों से जुड़े निर्णय सोच समझ कर लें।कहीं पर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दे। पैसे फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। पुराने चल रहे कुछ विवाद खत्म हो जाएंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क- अपनी योजनाओं व खुद पर विश्वास रखें। कार्य क्षेत्र में लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है मुनाफा हो सकता है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह- अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पैसों को लेकर आप की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई करीबी आपको खुशखबरी दे सकता है। अपने जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। कार्य का दबाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। धन हानि होने के योग हैं। परिवार में किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है जिसे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपने क्रोध पर संयम रखें। जीवन साथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

तुला- कारोबार में मुनाफा होने के योग हैं। कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है सोच समझ कर लें अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी उत्सव के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। खर्चा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। खानपान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक- धन हानि होने के योग हैं। कारोबार में नुकसान हो सकता है जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। कार्य का दबाव बढ़ सकता है। अधिकारी आपसे थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं परंतु घबराएं नहीं स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु- ज्यादा उत्साहित होकर कोई भी निर्णय ना लें। कार्य के दबाव के चलते घर वालों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। अगर कोई काम लंबे समय से फंसा हुआ है तो उसके पूरे होने के भी योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- किसी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है। धन लाभ होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में किसी और के विवाद के बीच में ना बोलें नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ मामले अगर फंसे हुए हैं तो वे और उलझ सकते हैं। घर परिवार में भी तनाव का माहौल रहेगा। थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है।

कुंभ- कुछ मामलों में मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाएगा। कर्ज़ का लेन देन करना पड़ सकता है। किसी दोस्त का व्यवहार आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा जिसे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके विपरीत हो सकती हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ अपने मन की बात साझा करें। संतान पक्ष से कोई खुशी मिल सकती है।

मीन- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं जिन को पूरा करने में थोड़ी समस्या आ सकती है परंतु आप उनको सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। इस राशि की औरतों को अपनी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here