राशिफल 31 मार्च : किस राशि को मिलेगी सफलता, किस को धन लाभ जानिए क्या कहती है आपकी राशि

187

           31 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : एकादशी 1 अप्रैल की सुबह 6:04 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : श्रावण शाम के 6:48 बजे तक फिर धनिष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:03 से 6:35 बजे तक।


        1 अप्रैल का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वादशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र : धनिष्ठा रात के 9:55 बजे तक फिर शतभिषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:00 से 12:50 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:48 से 9:20 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी समय ठीक नहीं है। कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको सहयोगियों की मदद मिल सकती है। कोई भी अहम निर्णय किसी बड़े के साथ विचार करके लें। कोई करीबी आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकता है परंतु हो सकता है आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष- किसी योजना पर अगर कार्य कर रहे हैं तो आपको आपकी मेहनत का अपेक्षित फल नहीं मिल पाएगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भाई या पिता का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। कोई मित्र आपसे अपनी पुरानी किसी समस्या में मदद की अपेक्षा कर सकता है। दुर्घटना होने के योग है सावधानी बरतें।

मिथुन- पैसों को लेकर आपके मन में नई योजनाएं आ सकती हैं। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है इसीलिए कोई भी अहम निर्णय सोच समझ कर लें। पिता की सेहत के प्रति आपकी चिंता बढ़ सकती है साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी सतर्कता बरतें।

कर्क- रोजगार के नए अवसर दिखाई देंगे। मित्रों की सहायता से कुछ पुराने मामले हल हो सकते हैं। लटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। लोगों के बीच में प्रभावशाली बने रहेंगे। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है।

सिंह – आज का दिन मिश्रित फल देगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग है। नयी योजना बन सकती है। उस पर मजबूती से अमल करने पर फायदा होगा। किसी नजदीकी के स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। संतान पक्ष के प्रति भी चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या – व्यावसायिक संबंध सुधरेगा। धनागम से असंतोष, प्रयास से कार्यसिद्घि व सुख साधन में प्रगति होगी। संतान की सफलता हेतु चिंता तथा अधिकारी से मतभेद संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

तुला – धोखेबाज से बचें तो दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्र के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे।राजनीतिक प्रयास में सफलता का योग बनेगा। धार्मिक कार्य का योग बनेगा। दांपत्य संबंध मधुर होंगे। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक – इस राशि के जातक के लिए अनुकूल समय है। रोजी-रोजगार में सुधार होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति का योग बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रयजनों से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु- आपके अंदर उत्साह का संचार होगा व आप अपने सारे काम सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। परिवार के लिए समय निकालें व अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात होने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर- आज आप अपनी दिनचर्या के हिसाब से कार्य करने में थोड़ा आलस महसूस कर सकते हैं। किसी चीज की कमी आपको महसूस हो सकती है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें व अपने मन की बात उनके सामने रखें। पुराने रोगों से समस्या उत्पन्न हो सकती है सावधान रहें।

कुंभ – घरेलू समस्या दूर होगी। अपव्यय से बचें। पूर्व के अनुभव से सफलता एवं आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। विवाह आदि मांगलिक कार्य संबंधी विचार विमर्श संभव है। राजनैतिक प्रयास सफल होंगे।

मीन – बुद्धि और चातुर्य से बिगड़े काम बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। न्यायिक कार्यों में विजय का योग है। अनावश्यक विवाद से दूर रहें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here