राशिफल 5 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

5133
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                       5 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : तृतीया शाम के 04:09 बजे तक उसके बाद चतुर्थी। नक्षत्र : अषलेशा 06 जुलाई रात के 12:19 बजे तक उसके बाद माघ। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:58 से 12:53। राहुकाल : दिन के 10:42 बजे से 12:25 बजे तक।


                       6 जुलाई का पंचांग

शनिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : चतुर्थी दिन के 01:10 बजे तक उसके बाद पंचमी। नक्षत्र : माघ सुबह के 10:11 बजे तक उसके बाद पूर्व फाल्गुन। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:58 से 12:53। राहुकाल : सुबह के 08:59 बजे से 10:43 बजे तक।



                                दैनिक पंचांग

मेष-
मेहनत करेंगे तो सफलता मिल सकती है। अपने कार्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आनेवाली रुकावटें को आप निपटा लेंगे। साथ काम करने वालों की मदद मिल सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा ना करें। खर्चों को लेकर सावधान रहें। सोचे हुए सभी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। कारोबारी व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है भाग्य का पूरा साथ मिल जाएगा। सेहत ठीक रहेगी।


वृष- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह ले लें। अपना मन स्पष्ट रखें। कारोबार के ज्यादातर मामले सुलझ जाएंगे। कोई भी बात कहने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें अन्यथा विवाद हो सकते हैं। परिवार में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। कारोबारी नई योजनाएं बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- कुछ पुराने लोगों से संबंध और मजबूत हो जाएंगे। आप कुछ चीजों को लेकर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले पुराने सभी काम निपटा लें। किए गए कार्य से आपको फायदा हो सकता है। धैर्य बनाकर रखें। कुछ कार्य में भागदौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू की बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। पेट की समस्या हो सकती है।


कर्क- कार्यक्षेत्र व कारोबार दोनों में सफलता मिल सकती है। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। पैसे कमाने के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं ।आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लंबी बातचीत हो सकती है। संतान के लिए चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बर्बाद ना करें। कारोबारियों की मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। विद्यार्थी व पढ़ाई में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह- कारोबारियों की यात्राएं अचानक से बढ़ सकते हैं। कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख कर लें उसके बाद ही कोई फैसला लें। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आलोचना करने से बचें। अपव्यय होने के योग हैं। पैसे सोच-समझकर खर्च करें। कुछ नजदीकी लोगों के साथ अनबन होने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- अपनी मेहनत के दम पर आप सभी कार्य निपटा लेंगे। पैसों को लेकर मन में जो असमंजस की स्थिति में थे वह भी साफ हो जाएगी। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर हावी होने का प्रयास ना करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


तुला- फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। जरूरी सभी काम निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कारोबारियों को नई साझेदारी से फायदा होने के योग हैं। साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल जाएगी। जीवनसाथी के साथ जो मनमुटाव चल रहा था वह खत्म हो जाएगा। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। पैसों को लेकर आप की उलझनें बढ़ सकती हैं। अपने किए गए कार्य से भी आप असंतुष्ट हो सकते हैं। मानसिक अस्थिरता रहेगी। खर्चा ज्यादा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। कारोबारियों के संपर्क बनेंगे पहले महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद से आप के कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। किसी करीबी से विवाद चल रहा है तो वह सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा विवाद सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। जीवनसाथी के लिए समय निकालने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सतर्कता बरतें पेट के रोग हो सकते हैं।


धनु- आयवृद्धि होने के योग हैं। कोई व्यक्ति अच्छी सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम समय से निपटा लें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करके आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पैसे का लेनदेन खत्म हो जाएगा। संतान के लिए कोई चिंता रह सकती है। जीवनसाथी की मदद मिल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान रह सकते हैं। थकान महसूस कर सकते हैं।


मकर- आपको अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में परेशानियां बढ़ सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों का दबाव अचानक से बढ़ जाएगा। कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक नजरिए से आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।


कुंभ- कारोबारी अपने काम पर ही ध्यान दें। मन लगाकर काम करेंगे तो आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिल सकती है। काम का बोझ बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा कार्यों में एक साथ हाथ ना डालें। दूसरों की विवाद में उलझने से बचें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। जीवनसाथी कोई खुशखबरी दे सकता है। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


मीन- आपके विचारों में तेजी आ सकती है। अपने कामकाज की बारीकियों पर ध्यान दें। पुरानी परेशानियों से आप निपट लेंगे। गुस्से में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। थोड़ी सावधानी से कोई भी कार्य करें। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। कार्य में छोटा-मोटा कोई विवाद हो सकता है। कारोबारियों को सफलता में फायदा मिलने के योग हैं। बेचैन हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।



 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here