राशिफल 6 मई : जानिये कब है शुभ मुहूर्त साथ ही क्या कहती है आपकी राशि

178
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                                      6 मई का पंचांग

सोमवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया पूरा दिन तड़के 3:18 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : कृत्तिका दिन के 4:13 बजे तक फिर रोहिणी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:07 बजे से 11:59 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 6:42 से 8:19 बजे तक।


                                    7 मई का पंचांग

मंगलवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : तृतीया पूरा दिन रात 2:17 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : रोहिणी अपराह्न के 4:28 बजे तक फिर मृगशिरा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:44 बजे तक। राहुकाल : दोपहर बाद के 3:37 से 5:16 बजे तक।



                                          दैनिक राशिफल

 

मेष- निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर दे फायदा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मन में निराशा की भावना दूर होगी। सकारात्मकता से भरे हुए रहेंगे। जरूरत पड़ने पर करीबी लोगों का साथ भी मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगे। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- करीबी रिश्तों में कुछ दूरियां आ सकती हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो फायदेमंद होंगे। आक्रामकता को खुद पर हावी ना होने दें। दिन व्यस्तता में बीत सकता है। पूर्व में किए गए किसी काम से फायदा मिल सकता है। अपव्यय होने के योग हैं। कुछ सहयोगियों से कार्य क्षेत्र में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी थोड़ा सा असहयोग प्रकट कर सकता है। कोई भी नया कार्य सोच समझ कर करें। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।


मिथुन- आपका कोई सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा कर सकता है। भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु जिस उद्देश्य से भी करनी पड़ेगी उसमें सफल हो जाएंगे। व्यवहार में संयम बनाकर रखें। नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के विवाद में ना पड़ें। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं तो पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को खुद की भावनाएं समझाने और उनकी समझने में सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार की तलाश में लोगों को काम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई चुनौती मिल सकती है तथा आपको नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं परंतु दिन व्यस्तता में बीतेगा। दिन ठीक रहेगा ज्यादा सोचविचार में समय खराब ना करें। कारोबार बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ कर आपकी मदद करने का प्रयास कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। मानसिक थकान रहेगी।


सिंह- कार्य क्षेत्र में प्रगति के मौके आपको मिल सकते हैं। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा की सभी जिम्मेदारियों में आप सफल होंगे। कार्य को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। समय पर कोई काम पूरा ना होने से तनाव हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- अपने सभी सोचे हुए कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। पुराने विवाद से दूर रहे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है तथा उनके साथ मिलकर कोई नई योजना पर भी कार्य कर सकते हैं। कारोबारियों को अचानक धन हानि होने के योग हैं। कुछ योजनाएं भी असफल हो सकती हैं। कोई बड़ा कार्य शुरु ना करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी को कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


तुला- कारोबार और नौकरी में आप कुछ अच्छा कर सकते हैं। सफलता भी मिलने के योग हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है व आपके किए हुए किसी काम की आपको तारीफ भी मिल सकती है। भागदौड़ के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी से विवाद होने के योग हैं। मन में नकारात्मकता भी हो सकती है। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी बात से तनाव में आ सकते हैं।


वृश्चिक- नौकरी और कारोबार में पूरी तरह से रक्षात्मक रूप में कार्य करें। कोई बात आपके मन में है तो साफ तौर पर अपनी बात स्पष्ट करें। पैसों के मामले में कोई आपकी मदद कर सकता है। आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। किसी खास मामले में परिवार वालों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कामकाज में मेहनत ज्यादा रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।


धनु- भावनाओं पर काबू रखें। कोई भी कार्य संतुलन से करें। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा अवसर आपको मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिना सोचे-समझे किसी पर भी भरोसा ना करें। किसी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है। कारोबार में सावधानी बरतें तो फायदा मिलेगा। कामकाज का दबाव ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने की योग हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंतित हो सकते हैं।


मकर- कोई भी काम धैर्य के साथ करें स्थिति सामान्य हो जाएगी। जहां तक हो सके अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। कोई अहम फैसला सोच विचार कर करें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है जिसकी वजह से झुंझलाहट भी रहेगी। कारोबार में लिए गए किसी फैसले के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। खर्चा होने की भी योग हैं। परिवार में कोई मनमुटाव हो सकता है। कामकाज में दोस्तों की मदद मिलेगी तनाव भी रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।


कुंभ- आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। दिन सकारात्मक रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। खुद पर भरोसा रखें। घरेलू तनाव या विवाद हो सकता है। आप किसी पर ज्यादा उग्र हो सकते हैं जिससे आपके संबंध खराब होंगे। रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं परंतु कारोबार में पैसा अटक सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए मिलाजुला फल देने वाला दिन रहेगा । सेहत सामान्य रहेगी ।


मीन- कोई भी कार्य योजना अनुसार करेंगे तो दिन शुभ रहेगा। पैसों का कोई बड़ा मामला निपट सकता है। आप की मधुर वाणी से लोग आप से जुड़ेंगे व आपके सभी कार्य भी पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के योग हैं। जिन कार्य को लेकर आप लंबे समय से परेशान हैं वह भी पूरे हो सकते हैं। ज्यादा भावुक ना बनें। जीवनसाथी पर खर्च हो सकता है। कारोबार में नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। यात्रा का योग है जिससे सेहत प्रभावित हो सकती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here