चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

89
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 April : चौदह अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

13 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी अगले दिन प्रातः के 04.49 बजे तक। नक्षत्र- मघा प्रातः 09.37 बजे तक। योग- गंड दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.22 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

14 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन प्रातः के 03.55 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी प्रातः 09.56 बजे तक। योग- वृद्धि प्रातः के 09.52 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.46 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.56 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चौदह अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें चौदह अप्रैल 2022 राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) शुभ समाचार मिल सकता है। मध्यान बाद भागदौड़ करनी पद सकती है। धन फंस सकता है। सहकर्मी के साथ आपका व्यवहार कटु हो सकता है। धैर्य की कमी के कारण विवाद हो सकता है। संध्या के समय मानसिक शांति रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं लाभदायी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें ।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज़ करें। निवेश करने से बचें। नौकरी पेशा किसी भी तरह का प्रयोग करने से बचें अन्यथा फंस सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा जिससे सहयोग की आशा करेंगे उससे नहीं मिल पायेगा। यात्रा सम्भव हो तो टाल दें ।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें कारोबार अनुकूल करने के उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में अधिकारी प्रभावित होंगे। दिन के आरंभ में बुद्धि विवेक लें। नौकरीपेशाओं लोगो को सहकर्मी द्वारा गलत आचरण का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। यात्रा की योजना अंत समय मे टल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मन मे भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। कारोबार में निरंतर मिल रही असफलता से दुखी होकर गलत निर्णय लेने से बचें। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। सेहत नरमी रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) चौदह अप्रैल 2022 राशिफल। पूजा-पाठ में समय बीतेगा। कारोबार के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसका परिणाम आशानुरूप नहीं रहेगा। सरकारी कार्य बनते बनते अंत में फंस जाएंगे। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से तालमेल बिठाने में परेशानी आएगी। घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कारोबार में निराशाजनक परिणाम मिलने से मन उदास होगा। जल्दी ही आप फिर से स्वयं को ढाल कर स्थिति अपने अनुरूप ढाल लेंगे। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। दाम्पत्य जीवन में मज़बूती आएगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) भौतिक सुख-साधन पर खर्च हो सकता है । कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग मिलेगा लेकिन विचारो में अंतर रहने के कारण तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। पिता से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। सुबह के समय शांति अनुभव करेंगे। कारोबार को लेकर मन में चल रही दुविधा का हल ना निकलने पर परेशां रहेंगे। निवेश करने से बचें। लेन-देन के कार्य निपटा लें। पिता का सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल में उदासीनता रहेगी। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। सेहत खराब हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन शुभ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता से नए संबंध बनेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग बहस से बचें। पैतृक कार्यो से लाभ होगा । भाग्य का साथ मिलने से कुछ रुके कार्यो में गति आएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक विषयों की परवाह कम रहेगी। आध्यात्म एवं परोपकार में समय बीतेगा। कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिये दिन थोड़ा परिश्रम वाला रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कटु वचन बोलने से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से तुरंत सफलता नही मिल पाएगी। किसी अनअपेक्षित व्यक्ति का सहयोग मिलने से अपनी योजनाओं में सफलता पा लेंगे। जांच-पड़ताल करके ही निवेश करें। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। सेहत मे थोड़ी बहुत नरमी रहेगी। कारोबारी थकान अनुभव कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। पूर्व में की गयी सकारात्मक परिणाम देगी। सामजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

नोट- चौदह अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल या उड़द या दलिया या दही खा कर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here