राशिफल 16 दिसंबर : आज वृष की होगी तरक्की, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

623
पंचांग और राशिफल

16 दिसंबर 2018 वार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : नवमी। राहुकाल : संध्या के 4:30 बजे से रात्रि के 10:30 बजे तक। दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : महानंदा नवमी व्रत। सूर्य संध्या 6:25 बजे से धनु राशि में। उसके बाद खरमास प्रारंभ।


कल 16 दिसंबर का पंचाग : दिशा शूल : पूर्व। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष, दशमी तिथि रात्रि 3:58 बजे तक। उसके बाद एकादशी तिथि, रेवती नक्षत्र रात्रि 1: 02 बजे तक। उसके बाद अश्विनी नक्षत्र, वरीयान योग रात्रि 10:49 बजे तक। फिर परिघ योग। चंद्रमा मीन राशि में।

 दैनिक राशिफल : 16 दिसंबर

मेष : घरेलू मोर्चे पर और धर्मकार्य में सफलता का योग है। रुके धन के लिए प्रयास का फल मिलता नजर आएगा। मित्र का साथ तथा प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। रोजी-रोजगार में और भूमि संबंधी योजना में सफलता मिलेगी।

वृष : नौकरी में परिवर्तन की योजना बन सकती है। सुखानुभूति में वृद्धि का योग है। यात्रा से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक समस्या से मुक्ति के लिए मिल-बैठकर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। साझेदारी में नुकसान हो सकता है।

मिथुन : कारोबार में वृद्धि की गुंजाइश बनेगी। कर्ज मुक्ति की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है। जीवनसाथी का साथ सुख देगा। संतान के प्रति चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन चलाने में सतर्क रहें।

कर्क : प्रियजन से मिलने का योग है। धार्मिक कार्यों के अवसर मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र में अवरोध दूर होंगे। बिगड़े काम बन सकते हैं। विवाद और अपयश से बचें। निर्णय लेते समय भरपूर सोच-विचार करें।

सिंह : सत्संग से शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कटु संबंधों में सुधार का योग है। पुराने संबंध काम आएंगे, उन्हें महत्व दें। नई योजना कारगर होगी। उन्नति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

कन्या : राजनीतिक प्रतिष्ठा एवं अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्य सफल होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला : घरेलू कार्यों में अनावश्यक खर्च का योग है हालांकि कारोबार में लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य सफल होंगे। संबंधियों से मतभेद का योग है। यात्रा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।

वृश्चिक : बड़ों का साथ उपयोगी होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। योजनाबद्ध प्रयास सफल होंगे और रुके कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में प्रगति होगी। व्यर्थ के विवाद से परहेज करें। व्यवसाय में लाभ का योग है।

धनु : बौद्धिक कौशल से पुरानी समस्या का हल निकलेगा। धार्मिक कार्य फलदायी होंगे और मानसिक शांति के साथ ही भौतिक सुख के लिए भी उपयोगी होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। वाणी पर संयम रखें।

मकर : शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनुकूल समय है। प्रियजन से मिलने का योग है। शासन-प्रशासन के काम में सफलता मिलेगी। कारोबार में सुधार और लाभ की संभावना है। अनावश्यक खर्च से परहेज करें।

कुंभ : यात्रा फलदायी होगी। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि संभव है, हालांकि स्वजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विवाद से बचें।

मीन : बड़ों के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। रोजगार में लाभ संभव है। परिजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपयश का भी योग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here