राशिफल 14 दिसंबर : जानिए क्या कहती है आपकी राशि…रोजगार का क्या होगा हाल

958
पंचांग और राशिफल 

14 दिसंबर 2019 शुक्रवार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : सप्तमी। राहुकाल : दिन के 10:30 बजे से दिन के 12:00 बजे तक। दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : मित्र सप्तमी। भद्राः रात्रि 12:26 बजे से।

15 दिसंबर का पंचाग

दिशा शूल : पूर्व। पर्व : मित्र सप्तमी। भद्रा : रात्रि 1:15 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष, अष्टमी तिथि रात्रि 2:04 बजे तक। उसके बाद नवमी तिथि, पूर्वाभद्र नक्षत्र रात्रि 9:58बजे तक। फिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, वज्र योग रात्रि 11:36 तक। उसके उपरांत व्यतिपात योग। चंद्रमा कुंभ राशि में 3:26 बजे तक उसके बाद मीन राशि में।

दैनिक राशिफल : 14 दिसंबर

मेष : रोजगार में सुधार और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि का योग है। घर-परिवार में सुख-शांति और संपत्ति खरीदने के प्रयास में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष : कार्य में प्रगति और अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता का योग है। साझेदारी में सावधानी बरतें।

मिथुन : परोपराकार के कार्य करेंगे। शासन-प्रशासन स्तर पर लटके कार्यों में सफलता मिल सकेगी। मित्र और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। यात्रा और वाहन चलाने में सावधान रहें।

कर्क : नौकरी में सफलता मिलेगी। सूझ-बूझ से बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी एवं व्यवसाय में बदलाव का विचार बनेगा। परिवारवालों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी होगी।

सिंह : धार्मिक कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता का योग है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का साथ खुशी देगा। यात्रा से लाभ और राजनीति के क्षेत्र में सफलता संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या : वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। दिनचर्या में व्यस्तता का क्रम बढ़ेगा। आध्यात्मिक रूचि में वृद्धि होगी। घऱ में खुशनुमा माहौल रहेगा प्रियजनों से खुशी मिलेगी। सरकारी कामकाज में सतर्क रहें।

तुला : परिवार वालों से सुख मिलेगा। भविष्य की योजना बनेगी। कारोबार में समस्या आ सकती है। नौकरी और आय के स्रोत में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक : सरकारी काम में सफलता एवं पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का योग बनेगा। अपनों से मिलने से खुशी मिलेगी फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु : काफी समय से चल रही घरेलू समस्या में कमी आएगी। कर्ज से मुक्ति का प्रयास सफल होगा। संतान से खुशी मिल सकती है। कर्तव्य के निर्वाह के प्रति जागरूक रहें।

मकर : धन में वृद्धि का योग है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। भ्रमण से परिचय का दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता का योग है। धर्म के क्षेत्र में वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।

कुंभ : व्यवसाय में सुधार होगा। संतान को सफलता का योग है। प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी। रुके धन की प्राप्ति का योग है।विरोधी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम से स्थिति नियंत्रित होगी।

मीन : सुदूर क्षेत्र में भ्रमण का योग है। खानपान और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जटिल समस्या का निदान संभव है। सुख में वृद्धि और नई योजना से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here