राशिफल 22 दिसंबर : कन्या राशि वालों का बढ़ेगा राजनीतिक कद… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

699

22 दिसंबर का पंचांग

22 दिसंबर 2018 शनिवार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : पूर्णिमा। राहु काल: दिन के 9:00 बजे से दिन के 10:30 बजे तक। दिशा शूल : पूर्व। भद्रा : दिन के 12:56 बजे तक।


 23 दिसंबर का पंचाग

दिशा शूल : पश्चिम। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, मार्गशीर्ष मास कृष्णपक्षप्रतिपदा तिथि रात 10:30 बजे तक। उसके बाद द्वितीया। आद्रा नक्षत्र रात्रि 11:09 बजे तक फिर पुनर्वसु नक्षत्र, शुक्ल योग दिन के 11:29बजे तक। फिर ब्रह्म योग। चंद्रमा मिथुन राशि में।


     दैनिक राशिफल : 22 दिसंबर

मेष : नौकरी और कारोबार करने वालों के दिन ठीक रहेगा। काम की स्थिति में सुधार होगा। योजना में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। सार्वजनिक समारोह के दौरान सतर्कता बरतें।

वृष : शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल के भ्रमण और प्रियजनों से मिलन की संभावना है। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी का योग है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ जनों का समर्थन मिलने से स्थिति मजबूत होगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मिथुन : संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। सावर्जनिक जीवन एवं कार्यों के दौरान धोखा हो सकता है, अतः सतर्कता बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र की योजना में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी का योग है। मंगलकार्य की योजना बनेगी।

कर्क : इस राशि के लिए दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। शासन-प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। उत्साह से भरे रहने के कारण हर कार्य में सफलता और बड़ों का आशीर्वाद का योग है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह : शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी अनियमितता आ सकती है। राजनीति में काम करने वालों की स्थिति ठीक होगी। जिम्मेदारी के निर्वाह में सफलता और आय बढ़ने से खुशी मिलने का योग है। सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या : दिन अच्छा है लेकिन यात्रा, खासकर वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें। सुख-साधन का उपभोग एवं प्रियजनों का साथ प्रसन्नता बढ़ाने वाला होगा। पुरानी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा। राजनीति में काम करने वालों के कद में वृद्धि होगी।

तुला : शासन-प्रशासन के कार्यों तथा निजी समस्या के समाधान का योग बन रहा है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धर्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। बोलते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक : नौकरी और राजनीति करने वालों के दिन अनुकूल है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बाधा से मुक्ति मिलेगी। संपत्ति और सुख-साधन जुटाने की योजना में सफलता का योग है। संतान की ओर से परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

धनु : आर्थिक मामलों में प्रगति का प्रयास सफल होगा। व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा का योग है। धर्मस्थल का भ्रमण कर सकते हैं। मित्र के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे। खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर : नए परिचय से कार्यों में सफलता मिलेगी। संतों की संगत से शांति मिलेगी। अपने कौशल से आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति में थोड़ी बाधा के बाद सफलता का योग है। संतान पक्ष से चिंता संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : घरेलू समस्या का समाधान होने का योग है। वाहन चालन में सतर्कता बरतें। राजनीतिक प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य के प्रयास में सफलता मिलेगी।

मीन : दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से चल रहे पारिवारिक विवाद से मुक्ति मिलेगी। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग है। नए संबंध बनेंगे। सुख-साधन का विकास होगा। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here