राशिफल 24 दिसंबर : मेष, वृष और मिथुन को लाभ… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

738

24 दिसंबर का पंचांग

24 दिसंबर 2018 सोमवार, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : द्वितीया। राहुकाल : प्रात:  7:30 बजे से दिन के 9:00  बजे तक। दिशा शूल : पूर्व।


25 दिसंबर का पंचांग

दिशा शूल : उत्तर। पर्व : अंगारक संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 8:11 बजे। भद्रा : प्रात: 6:55 बजे से संध्या 5:47 तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, द्वितीया तिथि रात्रि 8:04 बजे तक। उसके बाद तृतीया तिथि संध्या 5:47 तक। पुष्य नक्षत्र रात्रि 8:05 तकफिर आश्लेषा नक्षत्र, वैधृति योग रात्रि 2:24 तक उपरांत विष्कुंभ योग। चंद्रमा कर्क राशि में।


दैनिक राशिफल : 23 दिसंबर

मेष : पारिवारिक समस्या का समाधान होगा तथा संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। मेहनत से राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में विकास होगा। वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।

वृष : दिन अच्छा बीतेगा। मनोरंजन का योग है। परिचय क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। उनका विकास होगा। विरोधियों पर हावी हो सकेंगे। समस्याओं को आपसी सहमति से और मिल-बैठकर सुलझाएं।

मिथुन : परिजनों का सहयोग उपयोगी होगा। उत्सव से खुशी मिलेगी लेकिन विरोधी परेशान करेंगे। सहभोज की योजना बनेगी। शासन-प्रशासन के स्तर पर किए गए प्रयास सफल होंगे। परिश्रम का सुफल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

कर्क : विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। अनावश्यक विवाद से बचें, अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। जनसेवा का फल मिलेगा। राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा।  कारोबार के क्षेत्र में प्रयास करने वालों की प्रगति होगी। समस्याओं के समाधान का योग है। प्रियजनों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम आनंद बढ़ाने वाला होगा।

सिंह : यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। आजीविका के क्षेत्र में सुधार होगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्थान में परिवर्तन के लिए प्रयास का बेहतर परिणाम मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में बाधा आ सकती है। फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या : कार्य बाधा से मुक्ति मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों को फायदा हो सकता है। जिम्मेदारी के प्रति सचेष्ट रहें। धार्मिक कार्य में सहयोग देंगे। आनंददायक यात्रा का अवसर मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें।

तुला : संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि का योग है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। धार्मिक स्थल के भ्रमण का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक : व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। रिश्तेदारों से चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। नएउद्यम या कार्य के प्रयास सफल होंगे। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।

धनु : कार्य क्षेत्र में अनुकूलता आएगी। आय के स्रोत में सुधार होगा।पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल होगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। सुदूर भ्रमण की योजना बन सकती है। धन और समय का सदुपयोग करें तो ज्यादा फायदा मिलेगा।

मकर : सार्थक प्रयास सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों के गतिरोध दूर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है। मनोरंजन का भरपूर अवसर मिलेगा। सहयोगी की मदद फायदा पहुंचाएगी। संगति का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ : दिन अच्छा बीतेगा। त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से बिगड़े काम बनेंगे। कारोबार में सुधार होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।भ्रमण का योग है। उपहार मिल सकता है। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।

मीन : इस राशि के जातक का दिन सफल होगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन की योजना बनेगी। अपने कौशल से परिवार में सुख–शांति और आर्थिक उन्नति का क्रम बना सकेंगे। राजनीतिक प्रयास सफल होंगे। उपहार मिलने से खुशी प्राप्त होगी। अनावश्यक खर्च से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here