राशिफल 20 दिसंबर : वृष को लाभ, कर्क को हानि; जानिए क्या कहती है आपकी राशि

724

पंचांग और राशिफल

20 दिसंबर 2018 गुरुवार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : त्रयोदशी। राहुकाल : दिन के 1:30 बजे से 3:00 बजे तक। दिशा शूल : दक्षिण। आज का पर्व: प्रदोष व्रत,अनंग त्रयोदशी व्रत।


कल 21 दिसंबर का पंचाग

दिशा शूल: पश्चिम। पर्व : प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत। भद्रा : रात्रि 1:45 बजे से। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु,  मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष, चतुर्दशी रात्रि 1:45 बजे तक। इसके बाद पूर्णिमा तिथि। नक्षत्र रोहिणी : रात्रि 1:20 बजे तक। इसके बाद मृगसिरा नक्षत्र, साध्य योग सायं : 4:35बजे तक। फिर शुभ योग। चंद्रमा वृष राशि में।


दैनिक राशिफल : 20 दिसंबर

मेष : स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। शासन-प्रशासन के कामकाज में सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिम्मेदारी पर ध्यान दें। आर्थिक उन्नति के लिए सार्थक चिंतन एवं आत्मीय जन के सहयोग से सफलता मिलेगी।

वृष : रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर में धार्मिक कार्य होंगे।संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। राजकाज में प्रगति तथा यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता का योग है। परिजन की सलाह पर ध्यान दें।

मिथुन : व्यावसायिक यात्रा में सफलता का योग है। कर्तव्य के प्रति सतर्क रहें। व्यवहार कुशलता से कार्यसिद्धि संभल है। जन सहयोग से लाभ होगा। नौकरी में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्य होने का योग बनेगा।

कर्क : विवाद से मुक्ति संभव है। धोखा होने का खतरा है, इसलिए सावधानी बरतें। बौद्धिक कार्यों से ख्याति होगी। व्यापार में लाभ और संबंधों में सुधार का योग बनेगा। पुराने मित्र से मिलने से खुशी मिल सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन अशांत होगा।

सिंह : प्रियजनों से मिलने का योग बन रहा है। इससे मन हर्षित होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य के सहयोग से मनोरथ पूरे होंगे। बाधा मुक्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

कन्या : राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय के कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थता संबंधी समस्या से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। यात्रा में सतर्क रहें। आर्थिक प्रगति की योजना बनेगी। सुख के साधनों का विकास संभव है।

तुला : सकारात्मक सोच और तदनुसार कार्य से सफलता मिलेगी। व्यावसायिक बाधा की समाप्ति एवं रुके धन की प्राप्ति संभव। काफी समय से बिगड़े संबंध सुधर सकते हैं। मांगलिक कार्य के लिए योजना बनने का योग है। अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : संबंधों में सुधर होगा। वाहन पर खर्च का योग है। साझेदारी में खतरा हो सकता है, सतर्क रहें। यात्रा से लाभ एवं कार्यसिद्धि संभव है।  व्यवसाय से असंतोष हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

धनु : संपत्ति संबंधी पुरानी योजना के फलीभूत होने का योग बन रहा है। न्यायिक क्षेत्र में सफलता एवं अच्छे लोगों से मुलाकात से मन को शांति मिलेगी। अंधविश्वास से बचें। नौकरी में प्रगति हो सकती है।विरोधियों पर हावी होंगे। राजनीतिक योजना परवान चढ़ेगी।

मकर : क्रोध पर नियंत्रण और वाणी के प्रयोग में सावधानी रखें तो सब कुछ ठीक रहेगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ से खुशी मिलेगी। पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए सार्थक प्रयास और कारोबार में विकास का क्रम बनेगा। शासन-प्रशासन के कार्य सिद्ध होंगे।

कुंभ : घरेलू समस्या दूर होगी। अपव्यय से बचें। पूर्व के अनुभव से सफलता एवं आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। विवाह आदि मांगलिक कार्य संबंधी विचार विमर्श संभव है। राजनैतिक प्रयास सफल होंगे।

मीन : बुद्धि और चातुर्य से बिगड़े काम बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। न्यायिक कार्यों में विजय का योग है। अनावश्यक विवाद से दूर रहें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here