पंचांग और राशिफल 19 दिसंबर 2018 बुधवार, मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, तिथि : द्वादशी। राहुकाल : दिन के 12:00 बजे से 1:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। आज का पर्व: अखंड द्वादशी उड़ीसा, मत्स्य द्वादशी व्रत, दान द्वादशी।
कल 20 दिसंबर का पंचाग : दिशा शूल: उत्तर। पर्व : प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष, त्रयोदशी रात्रि 2:59 बजे तक उपरांत चतुर्दशी तिथि,कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 1:57 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र,सिद्घ योग रात्रि 6:42 तक उपरांत साध्य योग। चन्द्रमा मेष में दिवा 8:07 बजे तक उपरांत वृष राशि में।
दैनिक राशिफल : 19 दिसंबर
मेष : आज का दिन मिश्रित स्थिति वाला रहेगा। धर्म कार्य करने से शांति मिलेगी। क्रोध से परहेज करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में भी मिश्रित स्थिति रहेगी लेकिन अंततः अनुकूलता आएगी। घरेलू समस्याओं से थोड़ी बाधा मिलेगी। संतान की शिक्षा के प्रति चिंता और नौकरी में विवाद संभव।
वृष : धार्मिक कार्य सफल होंगे। वाणी के प्रयोग से परेशानी हो सकती है। अतः बोलते समय सोच-समझकर निर्णय लें। अर्थागम में विकास, प्रियजन को सफलता एवं संतान से खुशी मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी परंतु पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
मिथुन : प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। प्रयास से कार्यसिद्धि का योग है। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
कर्क : व्यावसायिक क्षेत्र में लंबे समय से चल रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, अतः उस दिशा में सावधान रहें। पारिवारिक समस्या निदान से सुख-शांति का विकास होगा। सुखद समाचार का योग है। राजनीति में सफलता के लिए प्रयास सफल होंगे।
सिंह : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता से सुख में कमी महसूस होगी। हालांकि आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और न्यायालय में विजय संभव है। शासन-प्रशासन के कार्य में सफलता एवं कार्य सिद्धि का योग बनेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्या : कारोबार में सफलता मिलेगी जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का योग बनेगा। कटु संबंध मधुर होंगे। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि व रोजगार में लाभ संभव है। विरोधियों का पराभव होगा। पारिवारिक बाधा दूर होगी तथा न्यायालय में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी मिलेगी। अनावश्यक विवादों से बचें।
वृश्चिक : अपव्यय से बचें। वाणी में संयम रखें, अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंसेंगे। राजनीतिक पैठ में वृद्घि होगी। कार्य बाधा से मुक्ति मिलेगी एवं संपत्ति संबंधी प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा में सफलता का योग है। पूर्व परिचय का लाभ मिलेगा।
धनु : धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। वरिष्ठ जनों का आशीष मिलेगा। शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ एवं दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। धन और समय का सदुपयोग करें।
मकर : पुरानी समस्या का समाधान होगा। कारोबार में वृद्धि और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रियजनों से मिलकर खुशी मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा। घर में धार्मिक कार्य होने का योग है। कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।
कुंभ : धर्मकार्य में रुचि होगी। धन लाभ का योग बनेगा। स्वास्थ्य का पक्ष मजबूत रहेगा। अनावश्यक विवाद और अपव्यय से बचें। इष्ट मित्र से खुशी, कर्तव्य निर्वहन में सफलता एवं सम्मान में वृद्धि संभव।
मीन : राजनीतिक रूप से मजबूत होंगे। धार्मिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। बिगड़े संबंध सुधरेंगे, जिससे फायदा मिलेगा। रचनात्मक कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।