राशिफल 11 दिसंबर : यहां देखें मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि को क्या कहती है आपकी राशि

256

राहु काल : दिवा 3:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। पर्व :वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। भद्रा : संध्या 6:11बजे तक। 12 दिसंंबर का पंचाग : दिशा शूल: उत्तर। पर्व:  श्रीराम विवाहोत्सव, द्वितीया नाग पंचमी, णमोकार व्रत उपवास जैन, गुरु तेग बहादुर मृत्यु दिवस।

श्री शुभ संवत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष, पंचमी तिथि रात्रि 8:21 तक उपरांत षष्ठी तिथि, श्रवण नक्षत्र दिवा 2:47 बजे तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, व्याघात योग रात्रि 10:38 तक उपरांत हर्षण योग। चन्द्रमा मकर में रात्रि 4:05 बजे तक उपरांत कुम्भ राशि में…..

जानें अपने राशि का फलाफल : 

मेष: घर परिवार में अनुकूलता के साथ धार्मिक कार्य का संपादन होगा। संतान से खुशी मिलेगी एवं भ्रमण पर व्यय संभव होगा। कार्यसिद्घि हेतु सार्थक प्रयास होगा। समय का सदुपयोग करें।

वृष: मनोनुकूल सफलता से हर्ष, पद-प्रतिष्ठा में वृद्घि एवं सुख साधनों का विकास होगा। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। राजकीय गतिरोध दूर होगा। धर्मकर्म में आस्था रखें एवं यात्रा में सतर्क रहें।

मिथुन: प्रिय के सांनिध्य से खुशी, पारिवारिक समस्या का समाधान एवं आर्थिक सुधार को बल मिलेगा। सुख सुविधा में वृद्घि के साथ कटु संबंध मधुर होंगे। खान पान एवं वाणी पर संयम रखें।

कर्क: मनोरंजन हेतु भ्रमण का योजना बनेगी। अर्थागम में प्रगति के लिये सार्थक प्रयास होगा। स्वजन की असफलता से मानसिक अशांति का योग है। धर्मकार्य सफल होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देेंं।

सिंह: आध्यात्मिक रुचि में वृद्घि के साथ नयी योजना पर पहल का योग बनेगा। परिजन के साथ मनोविनोद का अवसर मिलेगा। धर्मस्थल का भ्रमण होगा। व्यर्थ की यात्रा एवं विवाद से बचें।

कन्या: सुनियोजित प्रयाससे बाधित कार्य सिद्घ होंगे एवं वित्तीय स्थिति सुधरेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे। प्रिय के साथ भ्रमण होगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

तुला: मनोनुकूल फल प्राप्ति से खुशी एवं प्रिय के सुख सांनिध्य में वृद्घि होगी। धर्म कार्य एवं भूमि भवन क्रय की योजना बनेगी। पूर्व के परिचय का लाभ मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।

वृश्चिक: घर में सुख-शांति के साथ प्रिय जन से खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के प्रति जागरुकता एवं धन वैभव में विकास संभव होगा। प्रिय को स्वास्थ्य बाधा संभव। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।

धनु: पारिवारिक समस्याएं घटेंगी तथा आत्मीय जनों का सुख सांनिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार  में प्रगति एवं यात्रा से सफलता का योग बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्सव में सावधानी रखें।

मकर: घर में खुशी का माहौल बनेेगा। सामान्य प्रयास से कार्यसिद्घि एवं सुख सुविधा में प्रगति संभव होगी। आय से असंतोष संभव। धार्मिक कार्य सफल होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

कुम्भ: कर्तव्य निर्वहन के साथ धार्मिक प्रयास को बल मिलेगा। राजनैतिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति के साथ रुके धन की प्राप्ति संभव। नकारात्मक विचारों का परित्याग करें।

मीन: व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधा से मुक्ति का योग बनेगा। प्रिय समाचार से खुशी एवं इष्ट मित्र का सहयोग बढ़ेगा। धर्मकार्य तथा भ्रमण का योग मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहेंं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here