संतान सुख और कर्ज मुक्ति के लिए करें प्रदोष व्रत

134
संतान सुख और कर्ज मुक्ति के लिए करें प्रदोष व्रत
संतान सुख और कर्ज मुक्ति के लिए करें प्रदोष व्रत।

Pradosh vrat for child and wealth : संतान सुख और कर्ज मुक्ति के लिए करें प्रदोष व्रत। इसका धामिक रूप से बहुत महत्व है। शास्त्रों में इसकी महिमा का खूब बखान किया गया है। संतान सुख, कर्ज मुक्ति और लंबी आयु के लिए यह व्रत खासतौर पर किया जाता है। इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत कल 26 मार्च को है। इस व्रत को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर माह दो बार प्रदोष व्रत रखने का विधान है। पहला शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष को प्रदोष काल में होता है। सूर्यास्त के 45 मिनट पूर्व से लेकर 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल है।

शुक्रवार का प्रदोष व्रत धन-संपत्ति के लिए खास

इस बार शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इसलिए इसका महत्व और ज्यादा है। शुक्रवार को भी लोग सुख-सौभाग्य और संपत्ति की कामना से व्रत रखते हैं। ऐसे में उस दिन यदि प्रदोष काल भी पड़ जाए और उस दिन व्रत किया जाए तो उसका प्रभाव और बढ़ जाता है। संतान सुख और कर्ज मुक्ति का यह शानदार मौका है। यदि कोई इस भावना से अनुष्ठान प्रारंभ करना चाहे तो उसे इसका फायदा उठाना चाहिए। इस बारे में विवरण नीचे दे रहा हूं।

संतान के लिए शनि व कर्ज मुक्ति के लिए अनुष्ठान सोम से

संतान सुख पाने के लिए प्रदोष व्रत अत्यंत प्रभावी है। यदि इसे अनुष्ठान के रूप में करना चाहें तो उसके कुछ नियम हैं। संतान की कामना वाले को जिस शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को शनिवार पड़े उस दिन व्रत शुरू करना चाहिए। कर्ज मुक्ति चाहने वाले जिस त्रयोदशी को सोमवार पड़े उस दिन प्रदोष व्रत शुरू करें। लंबी आयु की कामना हो तो रविवार को प्रदोष व्रत शुरू करना चाहिए।

ऐसे करें व्रत तभी मिलेगा फायदा

संतान सुख और कर्ज मुक्ति के साथ ही धन-संपत्ति की कामना से व्रत करने वाले ध्यान रखें। प्रदोष व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान शिव की पूजा कर जप व ध्यान करें। इस व्रत में पूरी तरह से दिन भर निराहार रहना होता है। मन शांत और सात्विक हो। ब्रह्मचर्य का पालन करें। शाम को सूर्यास्त से एक घंटा पहले स्नान कर फिर शिव की पूजा करें। इस व्रत को करने वाले बैठने के लिए कुश के आसान प्रयोग करें। व्रत करने वाले की सुविधा के लिए 26 मार्च के सूर्योदय, सूर्यास्त व ब्रह्म मुहूर्त का समय दे रहा हूं। सूर्योदय सुबह 06.28 बजे, सूर्यास्त 06.36 बजे और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.52 से 05.40 बजे के बीच।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here