10 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

124
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 October : 10 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग (पंचमी)

10 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 02.14 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 02.44 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 03.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- शाम के 04.30 से 05.57 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.45 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

11 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 11.50 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन के 12.56 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 11.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.46 से 09.14 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 10 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) काफी समय से आपके लटके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे। इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। हालांकि दोपहर बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा। आपका विरोध करने वाले सांत्वना दिखाएंगे। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपमें दिखावे की प्रवृत्ति अधिक रहेगी। कामकाज में भी आडंबर का पुट रहेगा। आज काम करने में मन नहीं लगेगा। जो करेंगे भी वह दिखावे के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन सतर्क और सजग रहने का है। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आए लाभ के अवसर को गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कहीं न कहीं से मिल ही जाएगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 10 अक्टूबर 2021 का राशिफल थोड़ा परेशानी वाला है। आज किसी के साथ भी बहस करने से परहेज करें। इसमें हानि होने का खतरा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन काम के प्रति आलस्य दिखाएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज धन लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में विशेष कर व्यापार में कहीं से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अति महत्वपूर्ण कार्यों को आज पहले कर लें। बाद में स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। तब जो चाहेंगे उसका उलट होगा। प्रियजनों से बिना विशेष कारण के कलह हो सकती है। सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक रूप से अनावश्यक बयानबाजी से बचें। अन्यथा प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। घर में भी उग्र माहौल बन सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपमें उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह अनुभव नहीं करेंगे। परिवार वाले भी दैनिक कार्यों के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर और बाहर अव्यवस्था रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) मन की दुविधा घटेगी और संकल्प शक्ति बढ़ेगी। आस-पास की यात्रा का योग बनेगा। बहु प्रतीक्षित योजना का विस्तार होगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) निर्माण कार्य करने वालों को आज कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। विरोधी साजिश रच सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र, विशेषकर व्यवसायियों को लाभ के सौदे मिलेंगे। इससे धन संबंधी उलझनों का समाधान होगा। अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नए काम शुरू कर सकते है। उससे भविष्य में लाभ होगा।

नोट- 10 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here