12 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

72
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 12 March : 12 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

12 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी सुबह के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 05.32 बजे तक। योग- सौभाग्य अगले दिन तड़के 03.55 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.33 से 11.02 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

13 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 10.21 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 08.06 बजे तक। योग- शोभन अगले दिन तड़के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- शाम के 04.59 से 06.28 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 12 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन सतर्क रहने का है। घर-बाहर विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि कोई परेशानी हुई, तो तत्काल डाक्टर की सलाह लें। अन्यथा समस्या में वृद्धि हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा। दान-पुण्य के कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का आज बल मनोबल बढ़ेगा। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आज आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच-समझ कर ही करें। यदि निवेश अधिक किया, तो आपको नुकसान हो सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 मार्च 2022 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात और बातचीत होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपका बुद्धि व विवेक से नई खोज करने में बीतेगा। इस कारण आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रयोग करेंगे। आपको इसका लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) ना चाहते हुए भी आज आपको धन का व्यय करना पड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। संतान की परेशानियों को आज आप सुलझा लेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी ऐसे वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज किसी अतिथि के आगमन से कुछ धन व्यय होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपना कोई काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। उसमें अधिक परिश्रम करना होगा, तभी सफल हो पाएंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन है। आपके अंदर दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। इसमें आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) यदि आपका कोई मामला राज्य से लंबित है, तो उसमें सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो)  दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। आज परिवार के सदस्यों में मनमुटाव के कारण आपको मानसिक अशांति रहेगी। इससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप किसी वरिष्ठ से सलाह लें।

नोट- 12 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here