13 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 13 january : 13 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

13 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 07.32 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका शाम के 05.07 बजे तक। योग- शुभ दिन के 12.35 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 01.49 से 03.07 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

14 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 10.19 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 08.18 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 01.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 11.11 से 12.30 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 13 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार का वातावरण उथल-पुथल भरा रहेगा फिर भी आवश्यक सामंजस्य बना रहेगा। छोटे-मोटे विकारों को छोड़ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाई-बंधु आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं। मन का भेद किसी को न बताएं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में दोपहर तक ही लाभ की उम्मीद रहेगी। इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। फिर भी व्यवसायियों का जरूरी खर्च निकल जाएगा। सहकर्मी या परिजनों की मांग पूरी करने पर धन व्यय होगा।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। उनको भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आपको मित्रों के सहयोगियों की ओर से पूरा लाभ प्राप्त होने की आशा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) यदि आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिसमें आपको परिवार के लोगों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह आपको भरपूर सहयोग करते नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए शुभ योग लेकर आया है। आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार की प्रगति के मार्ग में आ रही बाधा से यदि परेशान हैं, तो वह आज समाप्त होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ आज घरेलू कार्यों को लेकर भी भागदौड़ लगी रहेगी। इसका फल शीघ्र नहीं मिलने पर क्रोध आएगा। परेशान नहीं हों। आज आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज यदि आपको अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 13 जनवरी 2022 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि अधिकारी फिर भी कुछ न कुछ नुक्स निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज आप किसी महत्वाकांक्षी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो बेफिक्र होकर करें। इसमें लाभ होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों व व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। आज आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसमें आपका दायरा और बढ़ेगा। इसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे बच्चे व जीवनसाथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको थकान भी कम महसूस होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से दिन सतर्क रहने का है। यदि आप कहीं पर निवेश या जमीन का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को सावधानी से जांच लें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

नोट- 13 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here