14 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

90
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 14 March : 14 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

14 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी दिन के 12.05 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 10.08 बजे तक। योग- अतिगंड अगले दिन तड़के 04.15 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.02 से 09.31 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

15 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 01.12 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 11.33 बजे तक। योग- सुकर्मा अगले दिन तड़के 03.42 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- दिन के 03.30 से शाम 05.00 बजे तक। अभिजीत- 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 14 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपका आज का दिन थोड़ा उठा-पटक वाला रहेगा। किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में अधिकारी व सहयोगी आपकी बौद्धिक क्षमता व प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) घर या बाहर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने का खतरा है। अतः उचित होगा कि आज अपनी वाणी व व्यवहार को संयमित रखें। महिलाएं शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी। आप जहां भी जाएंगे वहां का वातावरण विनोदी स्वभाव से हल्का बनाएंगे परंतु ध्यान रहे मर्यादा पार करने से आज किसी से झगड़ा भी हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कम रुचि लेने से काम भगवान भरोसे चलेगा। फिर भी आकस्मिक लाभ के समाचार रोमांचित करेंगे। पुराने लिए निर्णय से हानि भी अकस्मात ही होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको लगभग सभी कार्यों के विपरीत फल मिलेंगे। आर्थिक उलझनें बढ़ने से मन बेचैन रहेगा। अधिक प्रयास करने पर थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। उधार की लेनदेन आज भूल कर भी न करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यय की अपेक्षा आज धन की आमद ज्यादा होगी। बाहर घूमने व खाने-पीने में ज्यादा रुचि लेंगे। इन पर खर्च भी अधिक करेंगे। महिलाएं जिद्दी स्वभाव के कारण स्वयं को परेशानी में डालेंगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 14 मार्च 2022 का राशिफल ठीक-ठाक है। उधार के व्यवहार में आज कमी आने से आपको राहत मिलेगी। घर के बुजुर्ग की सलाह लाभ दिलाने वाली होगी। संतान के आचरण से आपको क्रोध आएगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) महिलाएं दिखावे की भावना से ग्रस्त रहेंगी। थोड़ा करने पर भी बढ़ा-चढ़ा कर पेश करेंगी। मामूली बात पर कलह हो सकती है। धैर्य से दिन व्यतीत करें। दूसरों की गलती पर भी विरोध करने से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज लेन-देन से परहेज करें। अन्यथा बाद में पछताना होगा। व्यवसायी वर्ग पुराने उधार को लेकर चिंतित रहेंगे।  आज किसी से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न रखें। सीमित साधनों से काम चलाना पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन शुभ फलदायी रहेगा। किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्य समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन का प्रारंभ थोड़े तनाव से होगा। हालांकि जल्द ही आप समस्या से छुटकारा पा लेंगे। नौकरीपेशा महिलाएं आज कार्यक्षेत्र में किसी बात से नाराज रहेंगी लेकिन घर को सुंदर बनाने में सहयोग करेंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज के दिन आपको सतर्क और संयमित रहना है। बातचीत में पूर्ण संयम रखें। आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें। अन्यथा मौन ही रहें। इससे व्यर्थ के विवाद में फंसने से बचेंगे।

नोट- 14 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here