17 अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

80
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 17 April : 17 अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

17 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.01 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा प्रातः 07.17 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन तड़के 05.34 बजे तक। योग- वज्र रात के 11.41 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.48 बजे। राहुकाल- शाम के 05.11 से 06.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

18 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 07.23 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के 03.39 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.49 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.30 से 09.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 17 अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज यदि आपने किसी साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपको यदि व्यापार में धन लाभ कम होगा, तो उससे संतोष होगा। आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। शाम का समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरी कर रहे लोगों का अधिकारी से संबंध सुधरेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) प्रियजनों का आगमन घर में चहल-पहल बढ़ाएगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी हारने नहीं देगा। आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें। बाद में परेशानी हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए मस्ती का दिन रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। इसलिए आज आप प्राथमिकता वाले कार्य करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 अप्रैल का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आ रहा है। आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि खर्चे भी लगे रहेंगे। परिवार में किसी से विवाद संभव है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज किसी सदस्य की वजह से परिवार में खुशियां आएंगी। इसके कारण कुछ समय से चल रही अनबन भी समाप्त होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आज आप धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है। यदि आस-पास में कोई विवाद हो तो उससे दूर रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। पहले हिस्से में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाएंगे। परिश्रम करने में भी कमी नहीं रखेंगे लेकिन परिस्थितियां आज साथ कम देंगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। महिला जातक प्रदर्शन के चक्कर में हास्य की पात्र बनेंगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी। फिर भी आय के दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त भी धन की आमद होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन लाभ की नई  संभावनाएं जगाएगा। इनमें से कुछ एक आज पूर्ण होंगी। शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा रहेगी।

नोट- 17 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here