17 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

90
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 january : 17 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

17 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह के 08.08 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन व पूरी रात। योग- वरिघ शाम के 06.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- शाम बाद के 04.29 से 05.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

18 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी सुबह के 09.13 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 07.43 बजे तक। योग- परिघा शाम के 06.27 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 17 जनवरी का राशिफल। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

काम में मन लगेगा। इसकी वजह से आप कार्य को समय से पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बड़ों द्वारा दी गई सलाह काम आएगी। विद्यार्थी वर्ग पर आलस हावी हो सकता है। जीवन शैली पर ध्यान दें। विरोधी परेशान करने के नए तरीके ढूंढ सकते हैं। उस पर ध्यान नहीं दें।

वृष

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच के कारण थकान आप पर हावी नहीं होगी। आप अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने में सक्षम हैं। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। कारोबारी कार्य का अधिक दबाव अपने ऊपर ना लें।

मिथुन

लंबे समय से चल रही परेशानी खत्म हो जाएगी। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्यरूप देने में खुद को फोकस करें। छोटी-मोटी बातों की वजह से किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ें। परिस्थितियां कारोबारियों के अनुकूल रहेंगी। अपनी योजनाएं किसी से भी साझा नहीं करें।

कर्क

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। किसी करीबी के साथ संबंधों में और मजबूती आएगी। यह संबंध आपके लिए उन्नति का मार्ग खोलने में सक्षम होगा। कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला हल होने की उम्मीद है। योजनाओं पर ठीक से सोच कर ही आगे बढ़ें।

सिंह

किसी भी कार्य में हाथ डालने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा करने का विचार आपके मन में आ सकता है। अत्याधिक खर्च करने से फिलहाल बचें। परिवार को साथ रखने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या

17 जनवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आज आप अपना समय अपनी पसंद के कार्य करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी। आप पूरे आत्मविश्वास से उन्हें स्वीकार करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

तुला

आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। आपका समय अभी अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी। सुख-साधन के सामान खरीदने पर धन खर्च हो सकता है। गैरजरूरी वस्तुओं पर अभी  समय व्यर्थ नहीं करें। यह समय महत्वपूर्ण है। इसका सदुपयोग करें।

वृश्चिक

किसी सामाजिक कार्य को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। यदि जगह परिवर्तन की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी समय ठीक है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत के शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें।

धनु

आज का समय ठीकठाक है। अपनी पिछली असफलताओं से सीख लेकर कार्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। इससे प्रसन्नता महसूस होगी। कार्य का बोझ अपने ऊपर अत्याधिक नहीं लें। अधिक कार्य को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। आपके काम करने के तरीके से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में विलंब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आयवृद्धि के नए मार्ग खुल सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य को पूरा करने को लेकर आप परेशान थे उसके पूरे होने की उम्मीद है। निकट भविष्य में उसके परिणाम भी सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। संतान पक्ष की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें।

मीन

पिछले कुछ समय से जिस परियोजना पर कार्य कर रहे थे उस में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता या पिता समान किसी वरिष्ठ के सुझाव को गंभीरता से लें। कार्यक्षेत्र में कोई नकारात्मक बात आप को आहत कर सकती है। खुद को सकारात्मक बनाए रखें।

नोट- 17 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : जानें प्रकृति की शक्ति और उसके दोहन के तरीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here