19 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

88
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 january : 19 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

19 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह के 10.58 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद सुबह के 09.55 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- अपराह्न के 03.11 से 04.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

20 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दोपहर के 01.14 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 12.37 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 07.31 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- दोपहर के 12.32 से 01.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 19 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। किस राशि वाले की होगी यात्रा, किसे पदोन्नति का योग और कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन औसत रहेगा। थोड़ा-बहुत शारीरिक कष्ट हो सकता है परंतु आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लंबे समय से लटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने के योग हैं। कारोबारियों के प्रयास आगे चलकर लाभ देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभाएंगे।

वृष

किसी भी कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परेशानियां खुद-ब-खुद टलती हुई दिखेंगी। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोग धैर्य रखें। उचित अवसर का इंतजार करें। जीवनसाथी के साथ विवाद होने का योग है।

मिथुन

कोई भी बड़ा कार्य करने के लिए समय ठीक है। जिन बातों में बोलना जरूरी नहीं है, वहां शांत रहें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से थोड़े परेशान रहेंगे। धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी।

कर्क

समय अच्छा है। आपका रुझान बौद्धिक कार्यों की तरफ हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूरे कर लें अन्यथा लटक सकते हैं।  खर्च करते समय पैसों का ध्यान रखें। घर-परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह

जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर परेशानियों का हल निकाल लेंगे।

कन्या

19 जनवरी का राशिफल आपके अनुकूल है। दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर एकाग्रता के साथ कार्य कर पाएंगे। जरूरी कामों को पहले निपटा लें। सेहत ठीक रहेगी। माता-पिता के साथ वक्त बिताएं अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करें।

तुला

आप चीजों को भावनात्मक तरीके से महसूस कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके लिए बेहतर होंगी। किसी भी बड़ी योजना को जांच-परखने के बाद ही कार्य करें। अन्यथा परेशान हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बिठाने में आपको परेशानी होगी। छोटी बात तूल पकड़ सकती है।

वृश्चिक

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में सक्षम होंगे। आय वृद्धि के योग हैं। खर्च पर भी अंकुश लगाने में सफल रहेंगे। यात्रा के योग हैं। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु

बड़ी योजनाओं में गति आएगी। आप जोखिम उठाने के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। कारोबारियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विवाह के लिए इच्छुक लोग आगे बढ़ सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। करियर में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। कारोबारियों को लाभ होने का योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ

इच्छा पूर्ति के लिए समय अच्छा है। आज का दिन सामान्य से अधिक अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए बड़ी योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। सकारात्मकता बनी रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी बातों पर अडिग रहें। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

मीन

लंबे समय से चल रही है कोई समस्या खत्म हो जाएगी। कोई पुराना कानूनी मामला समाप्त हो जाएगा। फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होने का योग है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता या उस समान कोई व्यक्ति उपयोगी साबित होगा।

नोट- 19 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here