वृष वाले को तनाव व धनु राशि के लिए अच्छा समय

86
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 december : वृष वाले को तनाव व धनु राशि के लिए अच्छा समय है। पढ़ें 20 दिसंबर का राशिफल। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना ही हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

20 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी अपराह्न के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 09.01 बजे तक। योग- वज्र दिन के 12.03 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 04.11 से 05.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

21 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी शाम के 04.14 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 11.03 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 11.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 08.27 से 09.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 दिसंबर का राशिफल

वृष वाले को तनाव व धनु राशि के लिए अच्छा समय है। पढ़ें 20 दिसंबर का राशिफल। इसमें देखें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? किसे सफलता के लिए जूझना होगा? किस पर होगी देवी मां की कृपा? कौन आर्थिक रूप से समस्या में रहेगा? इसके साथ घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा साथ ही उनके साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। नई परियोजनाओं पर कार्य कर सकते हैं समय बहुत अच्छा है। निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परंतु वह जल्दी ही सुलझ जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं।

वृष

वृष वाले को तनाव रह सकता है। तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः व्यवहार को नियंत्रण में रखें। घर-परिवार का माहौल अच्छा बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। परिवारजनों के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।

मिथुन

आपके मन में कुछ अच्छी योजनाएं आ सकती है जिनको ऊपर आप कार्य शुरू कर सकते हैं। जिन समस्याओं के चलते परेशान थे उनमें सुधार आएगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी साथ ही अगर कहीं निवेश करना चाहे तो कर सकते हैं फायदा होगा।

कर्क

अनजाने में आप अपना कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं सतर्क रहें। आपकी बातों से करीबी थोड़े आहत हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का खास ख्याल रखें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। उसके परिणाम सकारात्मक होंगे।

सिंह

समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। जिस योजना पर काम कर रहे थे उसके परिणाम में देरी हो सकती है। परेशान नहीं हों। जल्दबाजी में कोई फैसला भी नहीं लें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आप थोड़े हताश व निराश महसूस कर सकते हैं। किसी के भी प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें। जरूरत हो तो किसी जानकार व्यक्ति से विचार-विमर्श कर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति बेहतर हो सकती है। कारोबारियों को अपेक्षित लाभ मिलने के योग हैं। मन में चल रही आशंकाओं को उनसे बांटे।

तुला

घर का माहौल खराब हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाइयां हो सकती हैं। कोई करीबी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। आपके शांत स्वभाव के वजह से आप किसी भी समस्या का हल ढूंढ लेंगे। कामकाज के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी करीबी के साथ कहासुनी होने की योग हैं। बड़ी सावधानी के साथ किसी भी परिस्थिति में के साथ निपटें। कोई भी बड़ा निर्णय सिर्फ किसी एक पहलू पर विचार करके ना लें नुकसान होगा। मित्रों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु

वृष वाले को तनाव पर धनु राशि के लिए समय अच्छा है। परंतु धीरे-धीरे करके आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से कुछ शिकायत हो सकती है परंतु उनसे जाकर बात करें किसी नतीजे पर ना पहुंचे। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। कार्यस्थल पर आप के प्रदर्शन से अधिकारी प्रसन्न होंगे।

मकर

कुछ घरेलू समस्याएं हो सकती हैं जिस वजह से आप थोड़े परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की भी बातों में बिल्कुल ना आएं आपके लिए थोड़ा नुकसान हो सकता है। आप किसी भी परेशानी को सुलझाने में एकदम सक्षम है। किसी छोटी मोटी यात्रा के योग है जो आपके लिए फायदेमंद होगी।

कुंभ

दिन थोड़ा मुश्किलों वाला रहेगा। आप किसी भी कठिन परिस्थिति में पूरे दिमाग से निर्णय लें। परिवारवालों को आप पर भरोसा रहेगा। आप घर की समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यस्थल पर सूझ-बूझ से कार्य करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन

समय अच्छा है। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है परंतु कोई भी निर्णय अति उत्साह में लेने से बचें। मुश्किल परिस्थितियों को आप शांति से संभाल लेंगे। संबंधों में सुधार आएगा। निवेश करने की योजना फिलहाल टाल दें।

नोट- 20 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। यह भी जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- समस्याएं आपकी समाधान हमारी, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here